दतिमा मोड़. बिना रेलवे क्रांसिंग के ट्रैक पर एक व्यक्ति शनिवार की सुबह बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। यह देख बाइक चालक बाइक को पटरी पर ही छोडक़र भाग गया। इधर ट्रेन की टक्कर से बाइक कुछ दूर तक पटरी पर घिसटती गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रेलवे ट्रैक पर आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौडक़र पहुंचे। वहीं रेलवे अधिकारी व आरपीएफ की टीम भी पहुंची। बाइक का नंबर प्लेट भी जल जाने से अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बाइक किसकी है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।