अंबिकापुर

Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज निर्णायक बढ़त की ओर, 77000 वोट से निकले आगे

Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के लिए जारी है वोटों की गिनती, सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है मुख्य मुकाबला
less than 1 minute read
Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024

अंबिकापुर. Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में में 3 हजार, दूसरे राउंड में 900 तथा तीसरे राउंड तक भाजपा के चिंतामणि महाराज ने 20 हजार वोट को से बढ़त बनाई थी। हर राउंड की गिनती के बाद वे काफी तेजी से बढ़त बनाते जा रहे हैं। 8 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद वे 77 हजार वोटों से आगे निकल गए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह सूरजपुर क्षेत्र से 20 हजार वोटों से आगे थीं।


सरगुजा लोकसभा सीट के 8 विधानसभा क्षेत्र सीतापुर, सामरी, लुंड्रा, रामानुजगंज, प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर के वोटों की गिनती अंबिकापुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जारी है।

8 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा से सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज बड़ी और निर्णायक बढ़त की ओर जाते दिख रहे हैं। उन्होंने 77 हजार 177 वोट से लीड हासिल कर ली है। ऐसे में यह सीट भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है।

कोरबा सीट से कांग्रेस आगे

वहीं कोरबा लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9 हजार 828 वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय के साथ है।

Published on:
04 Jun 2024 01:05 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र