अंबिकापुर

Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: पहले राउंड में कांग्रेस की शशि सिंह कोराम 2641 वोटों से चल रहीं आगे

Live Sarguja Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरु हुई मतगणना, पहले हुई डाक मतपत्रों की गिनती
less than 1 minute read
Live Sarguja Lok Sabha Election Results 2024

अंबिकापुर. Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती शुरु हो गई है। सरगुजा लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही है। भाजपा ने जहां कांग्रेस का दामन छोड़ पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक स्व. तुलेश्वर सिंह की पुत्री व सूरजपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह को टिकट दी थी।

पहले राउंड की गिनती सुबह 8 बजे ही शुरु हो चुकी है। डाक मतपत्र की गिनती के बाद ईव्हीएम से गिनती शुरु हुई। 9 बजे पहले राउंड की गिनती पूरी हुई।

इसमें कांग्रेस की शशि सिंह भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज से 2641 वोटों से आगे चल रही हैं। वोट गणना स्थल पर न तो भाजपा और न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दे रही है, जैसा विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन था। भाजपा जहां मोदी लहर के भरोसे है।

Updated on:
04 Jun 2024 09:46 am
Published on:
04 Jun 2024 09:46 am