
Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि मोदी सरकार फिर से वापसी कर रही या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। सरगुजा लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि सरगुजा लोकसभा सीट में एक बार फिर मोदी मैजिक चल गया।
बता दें कि कांग्रेस ने इस बार शशि सिंह को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने एक फिर चिंतामणि महाराज पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।
सरगुजा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज बढ़त बनाए हुए हैं। चिंतामणि महाराज कांग्रेस की शशि सिंह से 77171 मतों से आगे चल रहे हैं। चिंतामणि महाराज को अभी तक 388133 मत मिले हैं कांग्रेस की शशि सिंह को 310962 मत प्राप्त हुए हैं।
सरगुजा लोकसभा के 4 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के चिंतामणि महाराज 15109 मतों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस की शशि सिंह कोर्राम पीछे हैं।
सरगुजा में एक बार फिर मोदी मैजिक दिख रहा है। मतगणना के बीच एक बार फिर बीजेपी पक्ष में माहौल बन रहा है। बता दें कि इस सीट पर चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को पछाड़ दिया है। कुल 12000 वोटों से BJP आगे चल रही है।
प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Updated on:
05 Jun 2024 08:03 am
Published on:
04 Jun 2024 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
