अंबिकापुर

अंबिकापुर के युवक ने आत्महत्या का Video फेसबुक पर कर दिया लाइव, रायपुर पुलिस ने दी खबर तो मच गया हड़कंप, फिर…

Live suicide: रायपुर कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने युवक को शहर में ढूंढ निकाला, अस्पताल में कराया भर्ती

2 min read
Suicide live

अंबिकापुर. शहर के एक युवक ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का वीडियो (Live suicide) फेसबुक पर लाइव कर दिया। रायपुर के किसी व्यक्ति ने यह वीडियो देखा और इसकी जानकारी रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यहां से अंबिकापुर कोतवाली थाने को इसकी जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मंच (Live suicide) गया। उसे खोजने के लिए पुलिस शहर में दौड़ गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।


शहर के भ_ी रोड निवासी 30 वर्षीय लक्की चावला नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह गुरुवार की रात दुकान में बैठा था और अचानक अपने बाएं हाथ की नस काटते हुए फेसबुक पर लाइव (Live suicide) कर दिया। यह वीडियो रायपुर के किसी व्यक्ति ने देखा और इसकी जानकारी रायपुर कंट्रोल रूम को दी।

रायपुर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस अंबिकापुर को दी गई। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस जब लक्की चावला (Live suicide) के घर पहुंची तो वह नहीं मिला, घर में केवल उसकी मां व पत्नी थीं। पुलिस उसे काफी देर तक खोजती रही।

इसी दौरान पुलिस टीम जोड़ा पीपल के पास उसके दुकान पहुंची, यहां वह जख्मी हालत में मिला। इस पर पुलिस ने खुद के वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां उसका इलाज किया गया।


पुलिस ने दी समझाइश
पुलिस ने बताया कि वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आए दिन नशे की हालत में इस तरह की हरकतें (Live suicide) करते रहता है। कुछ माह पूर्व वह गैस सिलेंडर में आग जलाकर गुरुद्वारे में घुस गया था। पुलिस ने उसे समझाइश देकर इलाज कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
02 Aug 2019 08:45 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो