अंबिकापुर

मैनपाट महोत्सव: प्रस्तुति देने आए स्थानीय कलाकारों को मंच से उतारा, रोने लगी गायिका, बोली- हमारी बेइज्जती कर दी

Mainpat mahotsav: सरगुजा की कलाकार व गायिका बबीता विश्वास व उनकी टीम को मैनपाट महोत्सव में प्रस्तुति देने जिला प्रशासन द्वारा बुलाया गया था, समय कम होने की बात कहकर मंच से उतारा
2 min read
Mainpat mahotsav
Singer crying while refused to perform her team in Mainpat mahotsav

अंबिकापुर. Mainpat mahotsav: मैनपाट महोत्सव में पहले दिन ही प्रस्तुति देने टीम के साथ पहुंचे सरगुजा के स्थानीय कलाकारों को अपमानित होना पड़ा। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा गायिका बबीता विश्वास व उनकी टीम को बुलाया गया था। उनकी टीम समय पर मंच के पास मौजूद थी। 2 घंटे तक इंतजार करने के बाद जब उनकी बारी आई तो जिला प्रशासन ने उन्हें 5 मिनट का समय दिया गया। जब गायिका ने मिन्नतें की और कहा कि हमारी टीम को देखने दूर-दूर से लोग आए हैं, हमें पूरी प्रस्तुति करनें दें तो उन्हें अपमानित कर मंच से उतार दिया गया। यह देख बबीता विश्वास की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए अपना दर्द बयां किया।


गौरतलब है कि मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि एवं स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति के लिए बुलाया गया है, लेकिन आयोजक जिला प्रशासन की स्थानीय कलाकारों के प्रति रूची नहीं दिख रही।

पहले ही दिन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देने के लिए 2 घंटे तक मंच के पास खड़े रहे। इसके बाद उन्हें प्रस्तुति के लिए मात्र 5 मिनट का समय दिया गया। इससे स्थानीय कालाकार मायूस हैं।

स्थानीय कलाकार बबीता विश्वास प्रशासन की इस बेरुखी से रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था।

तय समय सीमा पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए पूरी टीम मंच के पास 2 घंटे तक खड़ी थी। कार्यक्रम में विलंब के चलते बबीता विश्वास की टीम को स्थानीय आयोजन समिति द्वारा समय सीमा को काटकर 5 मिनट कर दिया गया।


मंच से नीचे उतारा
बबीता विश्वास का कहना है कि हमने आग्रह किया कि हमारी पूरी टीम आई है। यहां सरगुजा संभाग ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से लोग उन्हें सुनने और देखने आए हैं, हम अपनी पूरी प्रस्तुति देकर ही जाएंगे।

इस पर एक प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें और उनकी टीम को मंच से बेइज्जत कर उतार दिया। इस संबंधन में जिला प्रशासन का कहना है कि समय कम था, इस वजह से उन्हें बाद में प्रस्तुति देने कहा गया है।

Published on:
24 Feb 2024 08:35 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी