अंबिकापुर. Stunt in car: इन दिनों युवाओं व नाबालिगों में बाइक, कार व खुली जीप में स्टंट दिखाने का क्रेज बढ़ गया है। इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है, जबकि पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों व नाबालिगों को लगातार समझाइश भी दी जा रही है। इसके बावजूद नाबालिग व युवा मान नहीं रहे हैं। सबसे ज्यादा क्रेज स्कूल व कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के बाद देखने को मिल रहा है। इसी बीच कलाकेंद्र मैदान में स्कूली छात्रों द्वारा कार व बाइक में स्टंट दिखाने व पटाखे फोडऩे का वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार-बाइक जब्त की।