अंबिकापुर

Loot gang arrested: जेल से निकलकर 3 युवकों ने बनाया गिरोह, फिर हथियारों के दम पर कई लोगों को लूटा, पिस्टल-कट्टा समेत 5 गिरफ्तार

Loot gang arrested: लूट के जेवर को खरीदने वाले 2 खरीदार भी गिरफ्तार, अंबिकापुर के अलावा सीतापुर में लूट की वारदातों को सिलसिलेवार तरीके से दिया था अंजाम
4 min read
Loot gang arrested: जेल से निकलकर 3 युवकों ने बनाया गिरोह, फिर हथियारों के दम पर कई लोगों को लूटा, पिस्टल-कट्टा समेत 5 गिरफ्तार
Loot gang members

अंबिकापुर. जेल से छूटने के बाद 3 बदमाश गिरोह बनाकर हथियार के बाल पर जिले में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर के बाल पर सीतापुर थाना क्षेत्र में 3 वारदातों को अंजाम दिया था। बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना नगदी व जेवरात की लूट (Loot gang arrested) की थी। वहीं अंबिकापुर स्थित लुचकी घाट के पास एक युवती से स्कूटी व मोबाइल लूटी थी। सरगुजा पुलिस आरोपियों को काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

पुलिस 3 शातिर बदमाशों व 2 खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 नग देसी पिस्टल, 1 नग देसी कट्टा, 1 मैगजीन, 3 नग जिन्दा कारतूस, 1 नग लूटी गई स्कूटी, 71.66 ग्राम गला हुआ सोना, 195 ग्राम चांदी गला हुआ सहित अन्य जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

मामले (Loot gang arrested) का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ डेविड एक्का पिता बोधन एक्का उम्र 22 वर्ष निवासी कुनमेरा नवापारा थाना सीतापुर, लखन उरांव पिता बेचना उरावं 28 वर्ष निवासी मेढ़ो थाना सेन्हा जिला लोहरदगा झारखण्ड व रूपेंद्र श्रीवास पिता सुखसागर उम्र 27 वर्ष निवासी तमता सोनारपारा पत्थलगांव जिला जशपुर का का है।

एएसपी ने बताया कि आरोपी शिवा पूर्व में चोरी के कई प्रकरणों (Loot gang arrested) में जशपुर तथा अम्बिकापुर जेल में रहा है। जशपुर जेल में इसकी मुलाकात आरोपी लखन उरांव एवं अन्य से हुई थी। इस दौरान तीनों ने प्लान बनाया था कि जेल से निकलने के बाद घूमेंगे और पैसा कमायेंगे। जेल से छूटने पर आरोपी शिवा का मुलाक़ात लखन उरांव से रांची में हुआ था, दो-तीन दिन रांची में था। फिर वापस आ गया था।

Seized pistol, katta and jewellery

23 नवंबर 24 को आरोपी शिवा उर्फ डेविड एक्का अपने साथी सोनू लकड़ा एवं अन्य के साथ बाइक से लालमाटी आया था। रात करीब 10 बजे वापस जाते समय लुचकी घाट अंबिकापुर के पास एक युवती की स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

इस दौरान बदमाशों ने पहली घटना (Loot gang arrested) को अंजाम दिया था। स्कूटी आरोपी शिवा चलाता है तथा मोबाइल को सरहापानी नदी कांसाबेल में फेंक दिया था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सोनू लकड़ा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

महिला के घर से लूटे थे जेवरात व रुपए

प्रार्थिया दिव्या कान्ता टोप्पो ग्राम कुनमेरा मुड़ापारा की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया था कि वह ग्राम कुनमेरा मुडापारा स्थित किराए के मकान में रहती है। 7 फरवरी की रात महिला अपने घर में सो रही थी।

रात करीब 1.30 बजे 3 अज्ञात नाकाबपोश घर का छप्पर तोडकर अंदर प्रवेश किए और जान से मारने की धमकी देकर आलमारी से नगद 35 सौ रुपए, कान के टप्स सोने का 2 जोडी, दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, स्कूटी की चाबी 2 नग, 2 नग एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बोटर आईडी, आरसी बुक व मोबाइल लूट कर (Loot gang arrested) फरार हो गए थे।

Loot gang arrested: बंधक बनाकर 13 लाख की लूट

तीनों बदमाशों ने सीतापुर थाना क्षेत्र के नावापारा निवासी सेवानिवृत डिप्टी रेंजर राधेश्याम गुप्ता के घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 26 फरवरी 2025 की रात को हथियार से लैस होकर घर की पहली मंजिल से दरवाजा को लात मारकर अंदर घुसे थे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर 2 लाख रुपए नकदी समेत 13 लाख रुपए के जेवरात लूटकर (Loot gang arrested) फरार हो गए थे। आरोपियों ने लूटे गए जेवर को इंटकी रांची में सुशील सोनार के हाथों बेचना बताया।

यहां लूट का रहा था असफल प्रयास

नकाबपोश बदमाशों ने हथियार से लैस हाकर 16 व 17 मार्च के मध्य रात करीब 2 बजे सीतापुर निवासी राजेन्द्र अग्रवाल के घर में लूट (Loot gang arrested) की कोशिश की थी। राजेन्द्र अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि घटना दिवस घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरा में 4 व्यक्ति जो चेहरा एवं सिर पर कपड़ा से बांध रखा था।

घर के बाउड़ी वाल को पार कर अन्दर प्रवेश करते देखा गया। बदमाशों ने कई हथियार अपने पास रखे थे। घर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया गया, लेकिन आहट पाकर भाग गये थे। वहीं 17 मार्च की शाम को भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। दूसरे दिन भी असफल रहे थे।

Loot gang members

लूट के मोबाइल से निकाले थे रुपए

आरोपियों ने दिव्या कान्ता टोप्पो के घर वारदात (Loot gang arrested) को अंजाम देने के बाद जेवर को तनिषा ज्वेलर्स में जाकर मंगलसूत्र और दो जोडा चांदी का पायल को 10 हजार रुपये में बेच दिया था और दिव्या के पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडीकार्ड को सरगा जगल में ले जाकर फाडक़र जला दिया था।

लूट के मोबाइल में चालू फोन पे तथा यूपीआई नंबर को पिटू उर्फ रूपेन्द्र श्रीवास ने रिसेंट कर यूपीआई नंबर बनाया था, जिसका उपयोग पैसा निकालने में किया था। फोन पे से लगभग 94 हजार रुपए निकाले थे।

लूट की वारदात के ये आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा पुलिस ने लूटपाट (Loot gang arrested) की घटना को अंजाम दे रहे आरोपी में शिवा उर्फ डेविड एक्का पिता बोधन एक्का 22 वर्ष निवासी कुनमेरा नवापारा थाना सीतापुर, लखन उरांव आत्मज बेचना उरावं उम्र 28 वर्ष निवासी मेढ़ो थाना सेन्हा जिला लोहरदगा झारखण्ड व रूपेंद्र श्रीवास पिता सुखसागर 27 वर्ष निवासी तमता सोनारपारा पत्थलगांव जिला जशपुर शामिल है।

वहीं लूट के जेवर खरीदने वालों में सुशील प्रसाद ताम्रकर पिता स्व. गंदुरा साव 46 वर्ष निवासी ईटकी रांची झारखण्ड व राजेंद्र सोनी पिता सरजू सोनी 46 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कुनकुरी जशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।

Updated on:
23 Mar 2025 09:31 pm
Published on:
23 Mar 2025 09:31 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट