अंबिकापुर

Love crime: 3 बच्चों के पिता के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी युवती, फिर इस हाल में मिली लाश

Love crime: युवती को घर लाकर रखने को लेकर पत्नी दोनों से हर दिन करती थी विवाद, इसी बीच युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही है मामले की जांच
2 min read
Love crime
Girl dead body found hanging

अंबिकापुर. 23 वर्षीय एक युवती का 3 बच्चों के पिता के साथ प्रेम संबंध बन गया। 3 महीने पहले प्रेमी उसे अपने घर ले गया और वह लिव-इन रिलेशनशिप (Love crime) में उसके साथ रहने लगी। इधर युवक की पत्नी दोनों से हर दिन विवाद करने लगी। इसी बीच बुधवार की रात घर की ही परछी में युवती की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुष्टि के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सुखरी भंडार निवासी सुमार साय गोंड़ शादीशुदा है तथा उसके 3 बच्चे हैं। इसी बीच उसका ग्राम लक्ष्मीपुर कठमुड़ा निवासी 23 वर्षीय युवती जानकी टेकाम (Love crime) से प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

Girl dead body found hanging

इस पर वह जानकी टेकाम को नवंबर 2024 में अपने घर सुखरी भंडार ले आया। ऐसे में वह सुमार साय के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बात को लेकर सुमार साय की पत्नी परमेश्वरी गोंड़ हर दिन दोनों से विवाद करती रहती थी।

घर पर ही फांसी पर लटका मिला शव

बुधवार की शाम गांव में छेरता पर्व मनाया जा रहा था। इसमें शामिल होने सुमार साय की पत्नी अपने तीनों बच्चों को सुलाकर शामिल होने चली गई थी। इधर घर पर सुमार साय व जानकी थे। जब वह रात 9.30 बजे घर लौटी तो जानकी का शव परछी में फांसी के फंदे पर लटकता (Love crime) मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था, जबकि उसका पैर बेड पर टिका हुआ था।

Love crime: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इसकी सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर दल-बल के साथ गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची। युवती परछी में घर की कंडी के सहारे (Love crime) लटकी हुई थी।

पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Updated on:
23 Jan 2025 06:16 pm
Published on:
23 Jan 2025 06:16 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video