अंबिकापुर

सिलेंडर में लगी आग ने चपेट में लिया घर, बहू भाग निकली पर जिंदा जल गया ससुर

शहर के ठनगनपारा में शाम को हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर में आग लगने के बाद भीतर फंस गया था लकवाग्रस्त व्यक्ति
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 11:42 AM IST
Fire in house
Fire in house

अंबिकापुर. नगर के ठनगनपारा में रविवार की शाम चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग ने किराए के मकान को अपनी चपेट में लिया गया। इस दौरान लकवा ग्रस्त एक व्यक्ति घर के भीतर ही फंस गया। जबकि उसकी बहू जान बचाकर भाग निकली। इधर आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

हादसे की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई और इधर बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच भीतर फंसे व्यक्ति की जिंदा जल कर मौत हो गई। इधर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


अंबिकापुर के ठनगनपारा निवासी कमलेश्वर तिवारी ने कई मकान किराए पर दे रखा है। यहां एक मकान में राजकिशोर प्रसाद गुप्ता 55 वर्ष अपने दो बेटों व बहुओं के साथ रहते थे। राजकिशोर गुप्ता लकवा ग्रस्त होने के कारण बैशाखी के सहारे चलते थे। रविवार की शाम दोनों बेटे ठेले की रिपेयरिंग कराने मार्केट गए थे, जबकि बहू प्रिया गुप्ता बर्तन मांज रही थी।

इसी बीच राजकिशोर गुप्ता करीब 6.30 बजे चाय बनाने किचन में घुसे। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाया, इसी दौरान गैस लिक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते सिलेंडर की आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान भाग पाने में असमर्थ होने के कारण राजकिशोर घर के भीतर ही फंस गए, जबकि बहू जान बचाकर चिल्लाती हुई भागी।

इस दौरान वहां मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। उन्होंने घटना की सूचना फायरब्रिगेड को देकर बाल्टी से पानी ढो-ढोकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था।

इसी बीच फायरब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब तक उन्होंने आग पर काबू पाया, तब तक राजकिशोर की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में पिता की मौत से दोनों बेटे व बहुओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि माचिस से आग जलाने के दौरान वहां दो सिलेंडर रखा हुआ था। एक से गैस का पहले से ही रिसाव हो रहा था। यदि सिलेंडर ब्लास्ट होता तो और बड़ी घटना हो सकती थी।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार