अंबिकापुर

पहले मौत को मारकर दी उसके गुनाह की सजा, फिर घर के सदस्य ने तोड़ा दम

आधी रात को सोते समय किसी चीज के काटने का अहसास पर उठ गया था ग्रामीण, घरवालों की नींद खुली तो कमरे में देखकर मार डाला
2 min read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. एक ग्रामीण शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहा था। आधी रात को उसकी कनपटी में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। उन्होंने जब टॉर्च जलाकर देखा तो डंडा करैत सांप वहां घूम रहा था।

सांप को देखते ही घरवालों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद पीडि़त को स्थानीय अस्पताल से डॉक्टरों ने अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।


इन दिनों सर्पदंश की काफी घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन पर सोने वाले लोग इसके शिकार ज्यादा हो रहे हैं। जमीन पर सोने के दौरान जहरीले सांप के डसने के बाद आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस दौरान पीडि़त के शरीर में जहर फैल चुका होता है।

सही समय पर पहुंचने से कई लोगों की जिंदगी बच जाती है, जबकि कई असमय काल के गाल में समा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र से आया है। ग्राम रामपुर निवासी 50 वर्षीय मुन्ना राम शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे में जमीन में सोया था।

रात करीब 12 बजे उसे कनपटी में किसी चीज के काटने का एहसास हुआ तो वह उठकर बैठ गया। उसने टॉर्च जलाकर देखा तो कमरे में उसके पास ही डंडा करैत सांप घूम रहा था। उसे समझते देर नहीं लगी कि उसे सांप ने डस लिया है। इसके बाद उसने शोर मचाकर घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। आवाज सुनकर सभी वहां पहुंचे।

उन्होंने कमरे में जब सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडे से सांप को मार डाला। इसके बाद परिजन पीडि़त को संजीवनी १०८ की मदद से से इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Published on:
08 Jul 2018 05:10 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद