अंबिकापुर

Breaking News: Video: पैलेस के पास कुएं में महिला-पुरुष की औंधे मुंह पड़ी मिली लाश, पहुंची पुलिस

Man-woman dead body found into the well: पैलेस के पास ही कचरा व कबाड़ बीनकर जीवन निर्वाह करते थे दोनों, शराब के नशे में विवाद के बाद कुएं में गिरने की जताई जा रही संभावना
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2023, 7:42 PM IST
Man-woman dead body found into the well
Man-woman dead body found into the well in Ambikapur

अंबिकापुर. Man-woman dead body found into the well: सरगुजा पैलेस व कोठीघर की दीवार से लगे कुएं में शनिवार की शाम महिला-पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आस-पास के लोगों ने लाश देख कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने की प्रक्रिया शुरु की। घटनास्थल के पास ही रहने वाले लोगों का कहना है कि दोनों कचरा व कबाड़ बीनकर जीवन-यापन कर रहे थे। शराब के नशे में विवाद के बाद दोनों के कुएं में कूदने या गिरने की संभावना जताई जा रही है।


डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस व कोठीघर से लगी दीवार के पास पुराना कुआं स्थित है। कुएं में बारिश का पानी लबालब है। कुएं का उपयोग नहीं होने से आस-पास के गैरेज सहित लोगों द्वारा उसमें कचरा भी फेंका जाता है।

शनिवार की शाम करीब 6 बजे कुएं से लगे गैरेज व दुकान के लोगों ने कुएं में महिला व पुरुष की औंधे मुंह पड़ी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही टीआई राजेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला व एसडीओपी अखिलेश कौशिक भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की। पुलिस द्वारा दोनों के शवों को रात करीब 7.15 बजे तक निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।


कबाड़ बीनते थे महिला-पुरुष
घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मृत महिला-पुरुष शहर में घूम-घूमकर कचरा व कबाड़ बीनते थे। दोनों पैलेस के आस-पास ही झाला (झोपड़ी) में रहते थे। अक्सर शराब के नशे में दोनों विवाद करते रहते थे। दोनों कहां के रहने वाले हैं तथा क्या नाम है, इसका पता नहीं चल सका है।

संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार की रात दोनों शराब के नशे में विवाद करने के दौरान गिर या कूद गए होंगे। गौरतलब है कि इस घटना के 2 महीने पूर्व भी कबाड़ बीनने वाली एक महिला का शव कबाड़ बीनने वाले 2 युवकों ने पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान के पास रखा था।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार