कुसमी. Girl raped: जाति प्रमाण पत्र बनाने आई युवती से पहचान बढ़ाकर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू ने शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार किया। पिछले 6 साल से वह युवती से अवैध संबंध बना रहा था। जब युवती शादी करने को कहती तो वह किसी न किसी बहाने बात को टाल जाता था। इसी महीने जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। यही नहीं, 20 अगस्त को उसने युवती के घर जाकर उसे व उसके परिजनों को धमकी भी दी कि जो करना है कर लो, शादी नहीं करूंगा। युवती ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अपराध दर्ज होते ही युवक फरार हो गया। पुलिस युवक (बाबू) की खोजबीन में जुट गई है।