अंबिकापुर

Mini Golf Player Shivani: भारतीय मिनी गोल्फ टीम में अंबिकापुर की शिवानी का चयन, थाइलैंड रवाना, मिस इंडिया के लिए भी हो चुका है चयन

Mini golf player Shivani: थाइलैंड में आयोजित चैंपियनशिप के लिए शहर के खिलाड़ी शिवानी सोनी का भारत की सीनियर टीम में हुआ है चयन, 8 से 15 अक्टूबर तक खेली जाएगी प्रतियोगिता
3 min read
Mini Golf Player Shivani
Mini Golf Player Shivani Soni

अंबिकापुर। Mini Golf Player Shivani: शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ से चयनियत होने वाली वे एकमात्र महिला प्रतिभागी (Mini Golf Player Shivani) हैं। भारतीय टीम में चयन होने से उनके सहयोगियोंं और बास्केटबॉल टीम में खुशी का माहौल है। वर्ष 2020 में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया के लिए भी शिवानी का चयन हुआ था।

शिवानी (Mini Golf Player Shivani) ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में वे प्रेक्टिस करती आ रही हैं। यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूरत हैं, लेकिन प्रतिभा में निखार लाने के लिए और कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रेक्टिस कर सकें।

Mini Golf Player Shivani Soni

ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार कर निरंतर अभ्यास की बदौलत उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड सहित कई ऐसे रैंक हासिल किए। इससे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन हुआ है।

Mini Golf Player Shivani: नाम किए हैं कई अवार्ड

शिवानी (Mini Golf Player Shivani) इससे पूर्व चाइना मिनी गोल्फ में वल्र्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, यहां इन्हें वूमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था। वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था।

Mini Golf Player Shivani Soni

दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी (Mini Golf Player Shivani) ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। इन्हें ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका है, जो प्रदेश वासियों को गौरवान्वित करने वाला क्षण रहा।

मिस इंडिया के लिए भी हो चुका है चयन

जेके फाउंडेशन द्वारा 31 अक्टूबर 2020 को भिलाई के एक होटल में मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के 7 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें अंबिकापुर की शिवानी सोनी (Shivani Soni) का भी चयन किया गया था। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में रैंप पर जलवा बिखेरा और सभी का दिल जीतने का काम किया था।

Shivani Soni

फिर 1 नवंबर को फाइनल प्रतियोगिता में मिस प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ बेस्ट मॉडल का ताज अपने नाम कर लिया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन मिस इंडिया के लिए किया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर 2020 में शिमला में हुआ था। हालांकि वे खिताब नहीं जीत पाई थीं।

Published on:
05 Oct 2024 06:34 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत