अंबिकापुर

Minister Rajesh Agrawal: अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने ली केबिनेट मंत्री की शपथ, भाजपा सरगुजा में जमकर मना जश्न

Minister Rajesh Agrawal: भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर काफी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता जश्न में हुए शामिल, राजेश अग्रवाल के लखनपुर स्थित आवास पर भी मनता रहा जश्न
2 min read
Minister Rajesh Agrawal
BJP workers celebrating Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का केबिनेट मंत्री (Minister Rajesh Agrawal) बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा सरगुजा में खुशी का माहौल है। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि राजेश अग्रवाल (Minister Rajesh Agrawal) का जनसेवा का लंबा अनुभव अब प्रदेश स्तर पर नई दिशा देगा। भाजपा नेता निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में पर्यटन व संस्कृति विभाग पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएगा। भाजपा नेता निलेश सिंह ने कहा कि अंबिकापुर को मंत्री पद का प्रतिनिधित्व मिलने से सरगुजा के विकास को और गति मिलेगी।

इस (Minister Rajesh Agrawal) अवसर पर मधु चौदाहा, आलोक दुबे, शैलू सिंह, आकाश गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गोल्डी बिहाड़े, उमेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, वसीम अंसारी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, इंदु कश्यप, नलिनी पांडे, पूजा सोनी, सीमा कश्यप, आभा कुजूर, अर्चना सिंह, अनिल तिवारी, किंजल किशोर पांडे, संदीप सोनी,

मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, दीपक यादव, हैप्पी सिंह, अमोघ कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सोनी, मनोज प्रसाद, अनीश सिंह, छोटू थॉमस, भूपेंद्र सिंह, मनीष बारी, संदीप यादव, कल्लू विश्वकर्मा, मंटू शुक्ला, अंकित सिंह, सत्यम साहू, लल्ला कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Minister Rajesh Agrawal: उपसरपंच से मंत्री तक का सफर

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल (Minister Rajesh Agrawal) के राजनीतिक सफर इस प्रकार है वर्ष 2005 तक ग्राम पंचायत कुंवरपुर में उप सरपंच के रूप में सेवा, 2014 से 2019 तक नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विकास कार्यों को नई दिशा दिये।

2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और अंबिकापुर विधायक बने तथा अब 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

Updated on:
20 Aug 2025 08:25 pm
Published on:
20 Aug 2025 08:25 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी