अंबिकापुर

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Minor girl Committed Suicide: बस में सवार होकर सहेली के साथ मंदिर गई थी छात्रा, मंदिर के पास ही उठा लिया घातक कदम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ दिया दम
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 7:33 PM IST
Minor girl committed suicide
Ambikapur news, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय एक किशोरी मंदिर गई थी। सहेली भी उसके साथ ही थी। इसी दौरान उसने जहर का सेवन (Girl committed suicide) कर लिया। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो सहेली ने फोन कर उसके पिता को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मंदिर के पास पहुंचे और गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। किशोरी ने किस वजह से यह कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके परिजन का बयान दर्ज किया है।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसापारा निवासी 16 वर्षीय शिमला पिता कुंवर साय रविवार को अपने मां से मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह बस में बैठकर मंदिर तक पहुंच गई। किशोरी की मां शांति ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे शिमला की सहेली का फोन उनके पति के मोबाइल में आया। उसने बताया कि शिमला ने धौरपुर बरगीडीह में मंदिर के पास जहर (Girl eat poison) खा लिया है।

इसकी सूचना उन्होंने तत्काल ग्राम पटोरा में रह रही पुत्री विमला को दी। यह सुनते ही वह अपने पति के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। जब जीजा ने शिमला से पूछताछ की तो बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद उसे तत्काल धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

Ambikapur incident: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर (Medical college hospital) लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी ने किस वजह से जहर का सेवन किया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

किराए के मकान में रह रहे युवक की मौत

इधर लखनपुर थाना क्षेत्र के भुंइयापारा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death in Suspicious condition) हो गई। मृतक लंगड़ू उर्फ अर्जुन पिता स्व. सोहर साय 45 वर्ष पिछले 3-4 माह से मठपारा अंबिकापुर निवासी विशाल साहू के मकान में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने उसे रविवार को सुबह सीढ़ी के पास गिरे देखा, उसके सिर में चोट का निशान था।

उसके सीढ़ी से गिरकर घायल होने की संभावना जताई जा रही है। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान सुबह 11 बजे मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
16 Nov 2026, 7:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना