अंबिकापुर

एक्शन में नवनिर्वाचित विधायक, मैनपाट में घटिया सडक़ का निर्माण देख बिफरे, अफसरों को फटकार लगाकर रुकवाया काम

MLA in action: निर्माण कार्य के दौरान कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं था मौजूद, विधायक ने फोन पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर मेजरमेंट दस्तावेज लेकर किया तलब, कहा- भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2023, 7:25 PM IST
MLA in action
Sitapur MLA inspection road in Mainpat

अंबिकापुर/सीतापुर. MLA in action: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मैनपाट में निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पीएमजीएसवाई योजना के तहत निर्माणाधीन कार्निवाल पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड की गुणवत्ता एवं अधिकारियों की गैर मौजूदगी देख विधायक बिफर उठे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई और तत्काल काम रोकने के निर्देश दिए। गुणवत्ता को लेकर विधायक की सख्ती देख घटिया निर्माण काम को अंजाम देने वाले ठेकेदार एवं अधिकारियों में हडक़ंप मच गया है।


गौरतलब है कि चुनाव जीतने के बाद जनसंपर्क अभियान के तहत दौरे पर निकले विधायक रामकुमार टोप्पो मैनपाट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना अंतर्गत लगभग 50 लाख की लागत से बन रहे कमलेश्वरपुर से कार्निवाल पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीसी रोड निर्माण कार्य का स्तर काफी घटिया पाया गया। ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंडों की अनदेखी कर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान निगरानी के लिए मौके पर विभाग का एक भी अधिकारी मौजूद नही था, जिससे सीसी रोड निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली जा सके।

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार घटिया सडक़ निर्माण कार्य को अंजाम दे रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की लापरवाही से हो रहे घटिया सीसी रोड निर्माण कार्य देख विधायक बिफर उठे। उन्होंने मौके से ही फोन लगा अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विधायक ने अधिकारियों की क्लास लेते हुए स्टीमेट और मेजरमेंट लेकर बुलाया ताकि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित करते हुए सडक़ का निर्माण कराया जा सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मैनपाट रजनीश पांडेय, संजय भगत, रवि भोय व अन्य लोग उपस्थित थे।


सुपलगा में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण
सीसी रोड निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ग्राम सुपलगा पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य मे लगे अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसलिए आप सभी निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यहां के बाद विधायक ने वन विभाग द्वारा सुपलगा में कराए जा रहे सडक़ निर्माण का औचक निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेंजर से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने कहा कि मापदंड के अनुसार सडक़ का निर्माण हो ताकि भविष्य में इसकी उपयोगिता साबित हो सके।

Updated on:
19 Dec 2023, 7:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Road: सीएम आने वाले हैं तो रातों रात बना दी सडक़, कांग्रेसी नेता बोले- जला मोबिल डालकर कराया डामरीकरण

Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत