अंबिकापुर

Monsoon red alert: सरगुजा में बारिश का रेड अलर्ट जारी, मूसलाधार बारिश से खेत लबालब, नदी-नाले ऊफान पर

Monsoon red alert: अविभाजित सरगुजा के नदी-नालों का बढ़ा जल स्तर, मौसम विभाग के अनुसार गांगेय पश्चिम बंगाल एवं नजदीकी झारखंड के ऊपर निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का बना हुआ है एक ताकतवर चक्रवाती परिसंचरण

3 min read

अंबिकापुर. Monsoon red alert: सरगुजा संभाग में गुरुवार की शाम से झमाझम बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर है। खेतों में पानी लबालब भर गया है। बलरामपुर जिले में मौसम ज्यादा प्रभावी है। ऐसे में संभाग में रेड अलर्ट (Monsoon red alert) जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार गांगेय पश्चिम बंगाल एवं नजदीकी झारखंड के ऊपर निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का एक ताकतवर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि सरगुजा संभाग में अभी 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम प्रभावी रहेगा।

बारिश के दौरान शहर के रामानुजगंज मार्ग पर संजय पार्क के पहले विशाल पेड़ तेज हवा से गिर गया। इससे काफी देर तक मार्ग बाधित रहा। बाद में पेड़ को काटकर हटाया गया, फिर आवागमन चालू हुआ।

वहीं बलरामपुर, सरगुजा व सूरजपुर जिले हेतु रेड अलर्ट जारी (Monsoon red alert) किया गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय है। काफी इंतजार के बाद झमाझम बारिश हो रही है। गांगेय पश्चिम बंगाल व झारखंड में बने चक्रवती परिसंचरण के कारण गुरुवार की शाम से ही सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो रही है।

बलरामपुर जिले में चक्रवर्ती परिसंचरण का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। यहां गुरुवार को 154 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अंबिकापुर में 54.5 मिमी वर्षा हुई है। जबकि शुक्रवार को 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मूसलाधार बारिश के कारण औसत बारिश से पिछड़ा सरगुजा अब सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। लंबे इंतजार के बाद मूसलाधार बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। धान रोपाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक रोपाई का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

शंकरगढ़ की बूढ़ा नदी उफान पर

झारखंड सीमा से लगे बलरामपुर जिले में चक्रवाती परिसंचरण का ज्यादा असर देखा जा राहा है। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड की बूढ़ा नदी उफान पर है। पुलिया से ऊपर पानी बह रहा है।

इस स्थिति में भरतपुर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों को पैदल नदी पार करना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। वहीं अविभाजित सरगुजा के अन्य नदी-नालों का भी जल स्तर बढ़ गया है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा असर

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार गांगेय पश्चिम बंगाल एवं नजदीकी झारखंड के ऊपर निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का एक ताकतवर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसका असर अगले दो दिनों तक देखा जा सकता है।

सरगुजा संभाग में फिलहाल झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर बलरामपुर, सरगुजा व सूरजपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव बलरामपुर जिले में बना हुआ है।

Updated on:
03 Aug 2024 11:01 am
Published on:
02 Aug 2024 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर