अंबिकापुर

Murder case: बकरियां चोरी करने आए कार सवार बदमाशों ने युवक की कर दी थी हत्या, मां पर भी किया था हमला, 1 गिरफ्तार

Murder case: हत्या करने के बाद 4-5 बकरियां चोरी कर ले गए थे बदमाश, रिपोर्ट पर पुलिस कर रही थी मामले की जांच, मुख्य आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2025, 8:36 PM IST
Murder case
Murder accused arrested

अंबिकापुर. 7 मई की देर रात 3-4 बदमाशों ने युवक की हत्या और उसकी मां की पिटाई कर 4 से 5 नग बकरी चोरी कर फरार हो गए थे। मामले (Murder case) में सीतापुर पुलिस ने एक आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ लग्जरी कार में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा के आंगरीपारा निवासी रैदु नागवंशी उम्र 45 वर्ष 7 मई की रात को खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। देर रात करीब 1.30 बजे 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति उसके घर के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिए और अंदर घुसकर बकरियां चोरी करने की कोशिश करने लगे।

बकरियों की आवाज सुनकर रैदु व उसकी मां तिलासो को नींद खुली तो वे परछी में पहुंचे। उन्होंने बकरी चोरी कर रहे बदमाशों का विरोध करने किया। इस दौरान बदमाशों ने लकड़ी से रैदु नागवंशी को मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत (Murder case) हो गई।

इसके बाद बदमाशों ने उसकी मां तिलासो की भी पिटाई की और 4 से 5 बकरियां लूट कर फरार हो गए थे। दूसरे दिन सुबह तिलासो ने मामले की जानकारी गांव वालों व अपने नाती भानू नागवंशी को दी। नाती ने मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी केरजू में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों (Murder case) के खिलाफ धारा 103 (1), 309, 332, 115 (2), 3 (5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

कार से आकर दिया था वारदात को अंजाम

विवेचना के दौरान सीतापुर पुलिस को जशपुर कोतवाली पुलिस से जानकारी मिली की मो. चांद पिता मो. अहमद अंसारी उम्र 24 वर्ष उक्त घटना (Murder case) में शामिल है। सूचना पर सीतापुर पुलिस आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी (Murder case) ने पुलिस को बताया कि थाना तपकरा में वर्ष 2023 में बैटरी चोरी के मामले में पकड़े जाने पर अपने साथियों के साथ जेल गया था, जेल से छूटने के बाद आरोपी मोहम्मद चांद कार क्रमांक सीजी/11/एम/2651 को स्वयं बुकिंग लेकर चलाता था।

उसने 7 मई को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated on:
29 Jun 2025, 8:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप