अंबिकापुर

Murder news: तुमने ही मेरी पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ भगा दिया है, कहते हुए टांगी से काट दिया गला

Murder news: मृतक और आरोपी हैं रिश्तेदार, मेहमानी में अपनी पत्नी के साथ आया था मृतक, इसी बीच आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, हत्या के बाद हुआ फरार
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2025, 12:59 PM IST
Murder news
Dead body investigating by Forensic team (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जटासेमर में रविवार की रात करीब 12 बजे एक युवक ने शराब के नशे में टांगी से गर्दन पर हमला कर मेहमानी में गए युवक की हत्या (Murder news) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी मृतक के छोटे भाई के साथ भाग गई है। आरोपी को शंका थी कि मृतक ने ही उसकी पत्नी को भगाया है। सूचना पर धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर ही है।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबापकरी निवासी रतनू कोरवा (Murder news) पिता विपता उम्र 28 वर्ष रविवार को पत्नी के साथ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरईपारी भेडिय़ा आया था। यहां से रतनू अपनी पत्नी के साथ बड़े ससुर के घर ग्राम जटासेमर गया था।

Police on the spot (Photo- Patrika)

रात में सभी खाना खा रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे गांव के ही मोहर साय कोरवा शराब के नशे में टांगी लेकर पहुंचा और यह कहते हुए टांगी से रतनू के गर्दन पर 3-4 बार हमला कर दिया कि उसने ही अपने भाई के साथ उसकी पत्नी को भगा दिया है। टांगी की प्रहार से उसका गला कट गया और उसकी मौके पर ही मौत (Murder news) हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Murder news: फॉरेंसिक टीम ने की जांच

सूचना पर सोमवार की सुबह धौरपुर पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले (Murder news) की जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपी व मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पूर्व आरोपी की पत्नी मृतक के छोटे भाई के साथ भाग गई है।

आरोपी को शंका थी कि मृतक रतनू कोरवा ने ही उसकी पत्नी को भगवाया है। इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Updated on:
7 Oct 2025, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी