अंबिकापुर

Murder news: नल पर कपड़े धो रही थी भतीजी, अचानक टांगी लेकर पहुंचा चाचा और काट दिया गला

Murder news: बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की मां को भी मारने दौड़ाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

less than 1 minute read
Murder accused

अंबिकापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 4 April की दोपहर चाचा ने भतीजी (Murder news) को टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची मृतका की मां को भी जख्मी कर दिया है। पुरानी रंजिश पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में सीतापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम एरण्ड बहेराटोली निवासी गीता नागवंशी शुक्रवार की दोपहर घर के पास नल-जल योजना के तहत बने चेंबर नल के पास कपड़ा धो रही थी। इसी बीच उसका चाचा चुन्नू राम उम्र 48 वर्ष टांगी लेकर वहां पहुंचा और पूर्व से चले आ रहे घरेलू विवाद को लेकर उसकी गर्दन पर टांगी से हमला (Murder news) कर दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत (Murder news) हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची गीता की मां बुधियारो को भी जान से मारने के नीयत से टांगी से हमला कर दिया। लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई।

Murder news: आरोपी गिरफ्तार

बुधियारो ने मामले (Murder news) की जानकारी सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चुन्नू राम पिता सोमरा नागवंशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 194 व 103(1), 109 (1) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Published on:
05 Apr 2025 08:06 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…