अंबिकापुर

शहर में युवक की हत्या, पत्नी बोली- लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा, पुलिस को मिलीं मामूली चोटें

Murder: मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच, पत्नी से भी की जा रही पूछताछ, जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने उसे भी लिया है हिरासत में  
2 min read
Murder in Ambikapur
Police on the murder spot

अंबिकापुर. Murder: शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने निर्माणाधीन मकान में एक युवक पत्नी के साथ झोपड़ी बनाकर रह रहा था। सोमवार की रात एक अन्य युवक द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक कबाड़ बीनकर व मजदूरी कर जीवन-यापन करता था और एक महिला को पत्नी बनाकर रखा था। घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।


जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टांगर निवासी सुखलाल पिता सहपाल उम्र ४३ वर्ष फिलहाल अंबिकापुर स्थित दर्रीपारा में एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। वह मजदूरी व कबाड़ बीनकर जीवन-यापन करता था। उसने पनिता नाम की महिला को पत्नी बनाकर रखा था।

सोमवार की रात को दोनों खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे कार्तिक नामक व्यक्ति उसकी झोपड़ी में आया और लाठी-डंडे से पीटकर सुखलाल की हत्या कर दी। कार्तिक भी साथ में मजदूरी व कबाड़ बीनने का काम करता था।

घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने मणिपुर पुलिस को दी। उसने कहा कि पति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि मृतक के पैर व हाथ में केवल चोट के निशान पाए गए हैं।


शरीर पर मामूली चोट
पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए हैं। इतने चोट लगने से मौत संभव नहीं है। गला दबाने या अंदरूनी चोट से मौत की संभावना है। फिलहाल शव का पीएम कराया गया है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि संदेही को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इसकी पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Published on:
01 Aug 2023 09:05 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी