24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balrampur / बस्ती में घुसे हाथी ने ढहा दी घर की दीवार, सो रहे ग्रामीण की दबकर मौत, पत्नी ने भागकर बचाई जान

बस्ती में घुसे हाथी ने ढहा दी घर की दीवार, सो रहे ग्रामीण की दबकर मौत, पत्नी ने भागकर बचाई जान

Elephant collapsed houses: रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में सप्ताहभर से विचरण कर रहे नर हाथी ने मचाया उत्पात, बस्ती में घुसकर तोड़े 4 घर, अनाज भी किया चट, वन विभाग ने मृतक के परिजन को दी तात्कालिक सहायता राशि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Aug 2023, 8:31 PM IST

Elephants broken house

Demo pic

रामानुजगंज. Elephant killed villager: रामानुजगंज से 8 किमी दूर कनकपुर रामपुर बस्ती में सोमवार की देर रात 2.30 बजे के लगभग घुसे एक नर हाथी द्वारा चार घरों को तोड़ दिया गया। वहीं हाथी द्वारा एक घर की दीवार ढहाने से सो रहा ग्रामीण दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और रेंजर द्वारा मृतक के स्वजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।


गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत सप्ताहभर से एक नर हाथी विचरण कर रहा है। हाथी ने सोमवार की रात रामानुजगंज से लगे ग्राम कनकपुर रामपुर बस्ती में ननकू पिता रामसाय, संजय गुप्ता पिता दरगाही व राम गति पिता रामवृक्ष के मिट्टी के घर को तोड़ दिया।

वहीं एक घर के कमरे में ईश्वर सिंह एवं उसकी पत्नी जरमानी देवी सो रहे थे, घर में धान की बोरी एवं चावल रखा हुआ था, इसे खाने के लिए हाथी द्वारा दीवार को गिरा दिया गया।

इससे मलबे में दबकर ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पत्नी विरमानी देवी हाथी को देखकर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घायल ईश्वर सिंह को तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पर्यटन स्थल में बोटिंग के दौरान सैफ्टी जैकेट खोलकर क्वारी में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव


वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।

21 जुलाई से दल से बिछड़ा हुआ नर हाथी रामानुजगंज छतवा एवं महावीरगंज जंगल में विचरण कर रहा है। बीच-बीच में नदी पार कर झारखंड भी चला जाता है। दल से बिछड़े हुए नर हाथी के इस तरह विचरण करने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।