अंबिकापुर

पालतू कुत्ते की इस हरकत से परेशान पड़ोसी ने पड़ोसन की जमकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

पिटाई से महिला गंभीर रूप से हो गई है जख्मी, महिला के परिजन ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
2 min read
Dog
Dog

अंबिकापुर. शहर के केदारपुर मोहल्ले में एक महिला ने कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता आए दिन आस-पड़ोस में गंदगी कर देता था। इससे महिला का पड़ोसी परेशान रहता था। रविवार की सुबह इसी बात को लेकर वह पड़ोसन के घर में घुस आया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं हैं।

उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर महिला के परिजन ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


कई लोग अपने-अपने घरों में कुत्ता पालना पसंद करते हैं। कुत्ते वफादार होने के अलावा अनजान व्यक्तियों से घर के लोगों को सचेत भी करते हैं। कई बार पड़ोसी के कुत्ते से वहां रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर के केदारपुर से सामने आया है।

कुष्णा गुप्ता पति सुदर्शन गुप्ता 40 वर्ष ने एक कुत्ता पाल रखा है। खुला रहने के दौरान कुत्ता पास-पड़ोस में भी घूमता रहता था। वह इधर-इधर गंदगी कर देता था। इसे लेकर महिला का पड़ोसी सतीश सोनी परेशान रहता था। उसने महिला से इस मामले की शिकायत भी कई बार की थी। कई बार दोनों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हो चुकी थी।

इसी बीच रविवार की सुबह भी कुत्ते द्वारा गंदगी करने से सतीश सोनी गुस्से में आ गया। इसके बाद वह महिला के घर घुसा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजन ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Published on:
03 Sept 2018 04:33 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद