अंबिकापुर

Breaking News : मामा के घर फांसी पर झूल रही थी भांजे की लाश, रस्सी से पीछे बंधे थे दोनों हाथ, सबके उड़े होश

पिता द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद मां के साथ मामा के घर 15 साल से रह रहा था युवक, पहले भी कर चुका था आत्महत्या के प्रयास

2 min read
Young man hanging

अंबिकापुर. एक युवक अपनी मां के साथ मामा के घर 15 साल से रह रहा था। इस दौरान उसने 2 बार आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार की सुबह वह टहलकर घर लौटा और कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब उसके मामा सहित अन्य लोग पहुंचे तो वह फांसी से झूल रहा था। उसके दोनों हाथ रस्सी से पीछे बंधे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तो नीचे उतारा तथा पंचनामा पश्चात पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। संदिग्ध रूप से हुई युवक की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। इधर घरवाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मामले में पुलिस का भी कहना है कि युवक से खुद से हाथ बांधकर फांसी लगाई है।

ये भी पढ़ें

Breaking News : 2 गोली लगने के बाद बेहोश हुआ भारी-भरकम भालू, 8 घंटे तक चला रेस्क्यू

बलरामपुर जिले के ग्राम आरा कुंदी निवासी सुनील मरावी पिता सुंदर मरावी 22 वर्ष अपनी मां के साथ मामा के घर अंबिकापुर के पटपरिया में पिछले 15 वर्षों से रह रहा था। पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। बुधवार की सुबह युवक उठा और थोड़ी देर टहलने के बाद उस कमरे में चला गया, जिसमें उसके मामा ने बोरे की सिलाई का काम लिया हुआ था।

वहां बोरों का ढेर लगा हुआ था। काफी देर तक जब वह वहां से नहीं निकला तो परिजन कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा तो सुनील की लाश कंडी में रस्सी के सहारे फांसी से झूल रही थी तथा उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। घर वालों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस भी इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के हाथ में जो रस्सी बंधी थी, वह काफी ढीली थी। युवक ने घरवालों को फंसाने के लिए ऐसा किया है। इधर हाथ पीछे बंधा होना और फांसी लगाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।


पहले भी कर चुका था आत्महत्या के प्रयास
पुलिस की पूछताछ में घरवालों ने बताया कि सुनील आदतन नशेड़ी था। वर्ष 2008 में उसने नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके अलावा लखनपुर के ग्राम कुन्नी में भी अपने चाचा के घर आत्महत्या की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें

Breaking News : परीक्षा हॉल में छात्रा कर रही थी घिनौना काम, पकड़ी गई तो महिला पर्यवेक्षक की कर दी पिटाई, गई जेल
Published on:
18 Apr 2018 08:54 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी