अंबिकापुर

मायके आई नवविवाहिता ने भाई को बांधी राखी, रात में पति से की बात और सुबह मिली इस हाल में

नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप कि पति से विवाद के बाद उठाया ऐसा कदम
2 min read
Hanging
Hanging

अंबिकापुर. रक्षाबंधन पर्व पर एक नवविवाहिता अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। रात में मोबाइल पर बात करने के दौरान उसका किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इसके बाद सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।

इधर मृतिका के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी व दामाद के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रात में भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने यह कदम उठा लिया। गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर से लगे ग्राम सरगवां के बंधवापारा निवासी हीरा साय ने अपनी 25 वर्षीय बेटी नानो सिंह की शादी पिछले साल महामायापारा निवासी आर्यन राजवाड़े से की थी। पुलिस के अनुसार शादी के 6 महीने तक तो पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन 6 महीने बाद दोनों बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

जब भी दोनों के बीच विवाद होता तो पति उसे छोड़ देने की बात करता था। इस बात से वह काफी नाराज रहती थी। इस बात की जानकारी उसने अपने माता-पिता को भी दी थी। रविवार को वह अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। राखी बांधने के बाद भाई धनी मांझी सोमवार की सुबह अपने ससुराल चला गया।

वहीं महिला के पिता हीरा साय और मां देवमुनिया सरगवां स्थित स्कूलपारा में अपने मकाने में चले गए। महिला अपने पुराने मकान में अकेले थी। जब उसके माता पिता सुबह 9 बजे के लगभग पुराने मकान में दरवाजा खोलकर घुसे अंदर का नजारा ही कुछ और था। मां-बाप अपनी बेटी को देख कर सन्न रह गए। उसने घर की परछी में म्यार के सहारे फांसी लगा ली थी।


पति से विवाद के बाद ये कदम उठाने का आरोप
मां-बाप ने बेटी को फांसी पर लटका देख बेटे को कॉल कर घर बुलाया। परिजन की सूचना के बाद गांधीनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया।

शाम को शव उन्होंने परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतिका के परिजन का आरोप है कि मायके आने के बाद पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर फिर विवाद हुआ था। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगा ली।

Published on:
27 Aug 2018 07:35 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या