अंबिकापुर

ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत में एनएच पर लगा 8 घंटे जाम, रास्ता खाली कराने पुलिया से गिराया गया ट्रक

अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर रात 9 बजे मंगारी स्थित पुलिया पर हुआ हादसा, ट्रेलर में फंसा रहा घायल ड्राइवर
2 min read
Injured Truck driver
Truck-Trailer accident

अंबिकापुर/सेदम/मंगारी. अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित मंगारी पुलिस के बीचों-बीच ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का ड्राइवर वाहन में फंसा रहा। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इधर दोनों वाहनों के बीच रोड में फंसने से एनएच पर लंबा जाम लग गया। जाम को करीब 8 घंटे बाद हटाया गया। जाम हटाने पुलिया को ट्रक से नीचे गिराना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सहित पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे।


रायगढ़ से सरिया लोड कर ट्रक क्रमांक- रात करीब 9 बजे अंबिकापुर की ओर आ रहा था। वहीं सूरजपुर जिले के महान-2 खदान से कोयला लोड कर ट्रेलर क्रमांक- सीतापुर की ओर जा रहा था। वाहन अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित मंगारी की संकरी पुलिया पर पहुंचे ही थे कि दोनों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर मकबूल काफी देर तक वाहन में ही फंसा रहा। उसे दूसरे ट्रक ड्राइवरों द्वारा मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इधर हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जाम हटाने की मशक्कत शुरु की गई।

सुबह करीब 5.30 बजे कोयला लोड ट्रक को पुलिया से नीचे गिराया गया, इसके बाद जाम हटा। 8 घंटे एनएच पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


दूसरे रास्ते से गईं बसें
एनएच पर अंबिकापुर से तथा जशपुर की ओर से कई यात्री बसें इस दौरान वहां से गुजरने के दौरान फंस गईं। बाद में उन्हें दूसरे मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


संकरी पुलिया के कारण होता है हादसा
एनएच पर स्थित मंगारी की पुलिया काफी संकरी है। इस कारण से इस पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

Published on:
12 Dec 2017 04:32 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ