
Accidental bike
अंबिकापुर. नगर के डीसी रोड स्थित हर्बल हाउस के सामने मंगलवार की रात दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक में आईजी का ड्राइवर तथा दूसरे में वनकर्मी का पुत्र सवार था। हादसे में जहां दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं बाइक भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
दोनों को आस-पास के लोगों द्वारा मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वनकर्मी का पुत्र मौके पर ही बेहोश हो गया। बाद में पहुंची पुलिस द्वारा दोनों बाइक को जब्त कर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
सरगुजा आईजी हिमांशु गुप्ता का ड्राइवर लक्ष्मण सिंह 40 वर्ष मंगलवार की रात करीब 8 बजे अपनी होंडा शाइन बाइक क्रमांक सीजी 15 सीपी-1465 से डीसी रोड से होते हुए रिंग रोड की ओर जा रहा था। वह होमगार्ड ऑफिस के पास स्थित हर्बल हाउस के सामने पहुंचा ही था कि रिंग रोड की ओर से आ रहे पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 सीआर-2101 से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के सामने का हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में लक्ष्मण सिंह के चेहरे में गंभीर चोटें आईं। इधर टक्कर में पल्सर सवार नगर के केनाबांध निवासी अभिषेक मिश्रा 22 वर्ष गंभीर चोट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गया। वह वनकर्मी का पुत्र बताया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों द्वारा निजी वाहन से दोनों को तत्काल मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर स्थिति में दोनों का इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
उन्होंने घटनास्थल पर पड़ी दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को पिकअप से कोतवाली में ले जाया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों बाइक की स्पीड काफी तेज थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
शहर में बाइकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि पैदल चलने वाले भी दहशत में आ जाते हैं। खासकर युवा वर्ग द्वारा शहर की सड़कों पर बेहिसाब रफ्तार में बाइक दौड़ाई जाती है।
Published on:
05 Dec 2017 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
