अंबिकापुर

NHM workers strike end: Video: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल समाप्त, ढोल-नगाड़े की धुन पर किया डांस, दी ज्वाइनिंग

NHM workers strike end: 18 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त, स्वास्थ्य मंत्री ने 19 सितंबर की शाम 5 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने के दिए थे निर्देश
2 min read
NHM workers strike end
NHM workers happy after join duty (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के एनएचएम कर्मचारी ड्यूटी पर लौट (NHM workers strike end) आए हैं। उन्होंने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस किया और ड्यूटी ज्वाइन की। दरअसल नियमितीकरण समेत अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान उनकी सरकार से वार्ता चलती रही। शासन ने उनकी 4 मांगें पहले ही मान ली थीं, इसके बावजूद वे हड़ताल पर थे। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। शासन स्तर से उन्हें ड्यूटी पर लौटने कहा गया था, लेकिन वे नहीं मानें। ऐसे में कड़ा एक्शन लेते हुए सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

शासन स्तर से हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी हो चुका था। इसके बाद भी कर्मचारी उग्र आंदोलन पर उतारू थे। इधर स्वास्थ्य मंत्री से उनकी बातचीत (NHM workers strike end) चल रही थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम मौका देते हुए कहा कि यदि 19 सितंबर की शाम 5 बजे तक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो 22 सितंबर से नई भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे दबाव में आए कर्मचारियों ने सीएमएचओ को पत्र देकर सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराने (NHM workers strike end) की बात कही।

NHM workers dance (Photo- Video grab)

19 सितंबर की शाम तक अधिकांश कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसी बीच शनिवार को कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। उन्होंने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस (NHM workers strike end) किया और ड्यूटी ज्वाइन की।

NHM workers strike end: आगे भी करेंगे आंदोलन

एनएचएम कर्मचारी संघ के सरगुजा जिलाध्यक्ष शिल्पी राय व आरएमए डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि शासन ने उनकी 4 मांगें मान ली हैं। 3 मांगें आने वाले दिनों में माने जाने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी हड़ताल स्थगित (NHM workers strike end) हुई है, खत्म नहीं। 3 महीने बाद फिर मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से कहा गया है कि आप सभी काम करें, आने वाले दिनों में आपकी मांगें मान ली जाएंगीं।

Updated on:
20 Sept 2025 07:43 pm
Published on:
20 Sept 2025 07:13 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी