अंबिकापुर

Nikay Chunav Results 2025: अविभाजित सरगुजा के 1 निगम, 2 नपा व 7 नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा, जबकि 1 नपा व 2 नपं में कांग्रेस की जीत

Nikay Chunav Results 2025: अंबिकापुर निगम के अलावा 3 नगरपालिका व 10 नगर पंचायतों में हुए चुनाव के परिणाम घोषित, भाजपा ने अधिकांश में लहराया परचम
less than 1 minute read
Chhattisgarh Nagar nigam

अंबिकापुर. नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav Results 2025) के तहत अविभाजित सरगुजा के सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में 1 नगर निगम, 3 नगरपालिका व 10 नगर पंचायतों में चुनाव हुए। शनिवार को हुई मतगणना के बाद भाजपा को अंबिकापुर निगम में मेयर के अलावा 2 नगरपालिका व 7 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को 1 नगर पालिका व 2 नगर पंचायतों में जीत नसीब हुई है।

अविभाजित सरगुजा के सरगुजा जिले में अंबिकापुर निगम (Nikay Chunav Results 2025) के अलावा लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत हैं। इनमें अंबिकापुर निगम में भाजपा की मेयर मंजूषा भगत व लखनपुर नगर पंचायत में सावित्री साहू ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। जबकि सीतापुर नगर पंचायत में कांग्रेस के प्रेमदान कुजूर अध्यक्ष बने हैं।

इसी प्रकार सूरजपुर जिले के सूरजपुर नगरपालिका (Nikay Chunav Results 2025) में कांग्रेस की कुसुमता राजवाड़े ने 24 वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि 4 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से बिश्रामपुर से निर्मला यादव, जरही से पूरन राम राजवाड़े, भटगांव से परमेश्वरी राजवाड़े व प्रतापपुर से मानमती सिंह ने जीत दर्ज की है।

Nikay Chunav Results 2025: बलरामपुर जिले में ये आया परिणाम

बलरामपुर जिले के बलरामपुर नगरपालिका में भाजपा (Nikay Chunav Results 2025) के लोधीराम एक्का तथा रामानुजगंज नगरपालिका में रमन अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार वाड्रफनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर भाजपा के मानसिंह, राजपुर से धरम सिंह तथा कुसमी से कांग्रेस के राजेंद्र भगत ने जीत हासिल की है।

Published on:
15 Feb 2025 05:07 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?