अंबिकापुर

Nikay Chunav Results 2025: हार के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस का बयान आया सामने, हार की ली जिम्मेदारी, बोले- वोटिंग के पीछे जनता की ये है सोच

Nikay Chunav Results 2025: नगरीय निकाय चुनाव की तस्वीर हो गई साफ, अंबिकापुर निगम में भाजपा के मेयर के अलावा 31 पार्षदों ने दर्ज की जीत

2 min read
Former Deputy CM TS Singh Dev

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों (Nikay Chunav Results 2025) में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इधर अंबिकापुर निगम में हार के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस के जीते हुए पार्षद उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिसकी सत्ता होती है, उसके पक्ष में जनता वोट करती है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (Nikay Chunav Results 2025) ने कहा कि सबसे पहले सद्भावना रखते हुए भाजपा को जीत को बधाई दे रहा हूं। भाजपा के पार्षद ज्यादा जीते, कांग्रेस के कम, लेकिन दोनों को बधाई। जीते प्रत्याशी अपने क्षेत्र में अच्छा काम करें। टीएस ने कहा कि नई सरकार आती है तो चुनाव की तैयारी शुरु होती है।

जनता यह देखकर वोटिंग करती है कि सत्ता से जुड़ोगे तो ज्यादा काम होगा। इसका नुकसान विपक्ष को होता है। जनता का यह सोचना होता है कि सत्ता पक्ष (Nikay Chunav Results 2025) से जुड़ोगे तो वार्ड में ज्यादा काम होंगें।

Nikay Chunav Results 2025: सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारी हो जाते हैं पंगू

टीएस सिंहदेव (Nikay Chunav Results 2025) ने कहा कि परिसीमन का बड़ा नुकसान होता है। इस बार अपनी सुविधा से औसत आबादी के मापदंड को दरकिनार करते हुए परिसीमन हुआ। सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारी भी एकदम पंगू हो जाते हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो पाती, कोर्ट जाइए या कहीं और।

ये सारी मिली-जुली परिस्थितियां परिणाम को प्रभावित करती है। हम नगर निगम तो हारे लेकिन कुछ नगरपालिका व नगर पंचायत जीते। एकतरफा जीरो वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार का चेहरा नहीं, उसकी उपस्थिति भारी पड़ती है। सवा साल में ये कुछ नहीं कर पाए।

केंद्रीय नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा

टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (Nikay Chunav Results 2025) बनाए जाने के सवाल पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा। पिछले 4-5 महीने से प्रदेश अध्यक्ष चेंज करने की बात आ रही थी। कोई भी जवाबदारी मिलेगी तो करूंगा। सरगुजा में मुझे ज्यादा समय देना है। मुझे जहां काम करने कहेंगे, करूंगा।

Updated on:
15 Feb 2025 02:33 pm
Published on:
15 Feb 2025 02:28 pm
Also Read
View All
Flyover in Ambikapur: डिप्टी सीएम साव बोले- अंबिकापुर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने फ्लाईओवर का होगा निर्माण

Road accident on NH: एनएच पर ढाबा कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फट गया सिर, हुई मौत

Amera coal mines extension: अमेरा कोल माइंस विस्तार मामला: पुलिस और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष के बाद शुरु हुआ बातचीत का दौर, बनी ये रणनीति

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 4.6 डिग्री, जम गईं ओस की बूंदें, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Gang rape in CG: चाची-भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप, विवाहिता ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, SI लाइन अटैच

अगली खबर