अंबिकापुर

दिल्ली से लौटते नर्सिंग छात्रा को ट्रेन में हुआ प्यार, फिर कई बार हुई हमबिस्तर, अब उठाया ये कदम

अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, टे्रन में मध्यप्रदेश के कोतमा निवासी युवक से हुआ था परिचय
2 min read
Girl
rape

अंबिकापुर. नर्सिंग की छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। युवती ने बताया है कि सवा 2 साल पूर्व वह दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में एक युवक से उसका परिचय हुआ। फिर मोबाइल पर दोनों के बीच बातें होती थीं।

इसी बीच युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। 2 साल तक उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने किसी और से शादी कर ली। कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के पे्रमनगर क्षेत्र की एक युवती अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह 21 नवंबर 2015 को नर्सिंग की परीक्षा देने दिल्ली गई थी। वहां से 22 नवंबर को ट्रेन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में ही मध्यप्रदेश के कोतमा हनुमान दफाई भालूमाड़ा अनुपपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह पिता श्रीनाथ सिंह से उसका परिचय हो गया।

दोनों ने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर शेयर कर लिया। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार मोबाइल से बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने उससे प्यार कर इजहार करते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने छात्रा को झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। इसके बाद से युवक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया।


शादी के बाद दर्ज कराई एफआईआर
2 साल तक युवक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच युवक ने किसी और से शादी कर ली। युवती को जब इस बात की खबर लगी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

इसकी शिकायत युवती ने बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
04 Apr 2018 07:14 pm
Also Read
View All