अंबिकापुर

Officers dance video: आबकारी अधिकारियों ने फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस, आप भी देखें वीडियो

Officers dance video: कोरिया जिले के गौरघाट झरना पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे सरगुजा संभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जमकर की मस्ती
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2024, 4:36 PM IST
Officers dance video
Excise Officers dance video

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग के आबकारी अधिकारियों का न्यू ईयर से पूर्व फिल्मी गानों पर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो (Officers dance video) कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में स्थित गौरघाट जलप्रपात का है। यहां आबकारी अधिकारी-कर्मचारियों की टीम परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंची थी। इस दौरान अधिकारियों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया और मस्ती की।

यह वीडियो किस दिन का है, यह पता नहीं चल सका है। वायरल वीडियो (Officers dance video) में सरगुजा के आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा, संभागीय आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता समेत सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

Officers dance video

फिल्मी गानें ’यार बिना चैन कहां रे…, मय से मीना से न साकी से, न पैमाने से, दिन बहलता है मेरा आपके आ जाने से…’ पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जमकर डांस (Officers dance video) किया। इस दौरान सभी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Officers dance video: वीडियो किया वायरल

फिल्मी गानों पर ये वीडियो आबकारी अधिकारियों ने ही मोबाइल पर बनाया है। फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो (Officers dance video) को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Updated on:
29 Dec 2024, 4:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत