अंबिकापुर

Old age honor: युवाओं ने 95 वर्षीय वयोवृद्ध से कराया ध्वजारोहण, फिर 80 बुजुर्गों का किया सम्मान, हुए गदगद

Old age honor: स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्षगांठ पर हनुमत सेवा समिति गांधीनगर द्वारा किया गया वृहद आयोजन, तिलक लगाकर भेंट किए अंगवस्त्र, श्रीफल व मिष्ठान्न
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2024, 4:28 PM IST
Old age honor

अंबिकापुर. Old age honor: स्वतंत्रता दिवस का 78वां वर्षगांठ गांधीनगर में धूमधाम से मनाया गया। गांधीनगर युवा समिति द्वारा जहां 95 वर्षीय वयोवृद्ध से ध्वजारोहण कराया गया, वहीं वार्ड व मोहल्ले के 80 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बुुजुर्ग (Old age honor) गदगद हो गए तथा समिति के सदस्यों का आभार जताया। यह पहली बार है जब युवाओं की टीम द्वारा ‘गांधीनगर सियान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर वृद्धों का सम्मान करने गांधीनगर युवा समिति ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पहले घर-घर जाकर आमंत्रण दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत गांधीनगर निवासी 95 वर्षीय वयोवृद्ध मंगल दास द्वारा मारुति नंदन चौक पर ध्वजारोहण कराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सत्यनारायण वर्मा ने देशभक्ति गीत गाकर समां बांधा। सभा को हनुमंत सेवा समिति के अध्यक्ष केडी दुबे, गायत्री परिवार से जीपी शर्मा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के अर्जुन मनवानी सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने जीवन की इस पारी में अपनी दिनचर्या, आध्यात्मिक अनुभव और योग ध्यान से संबंधित बातें बताईं। कार्यक्रम का संचालन यतिन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

उम्र के इस पड़ाव में नई ताजगी का अनुभव

बुजुर्गों ने युवा समिति द्वारा आयोजित सियान सम्मान समारोह को अभूतपूर्व एवं अप्रतिम बताया। उन्होंने कहा कि वृद्धों के सम्मान जैसे आयोजन से उम्र के इस पड़ाव में नई ताजगी का अनुभव हुआ है। इस दौरान कई सियानों की आंखें भी नम हो गईं।

सम्मान पाकर गदगद हुए बुजुर्ग

युवा समिति द्वारा बुजुर्गों का तिलक लगाकर वंदन किया गया। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल एवं मिष्ठान्न भेंट किया। हनुमत सेवा समिति के सदस्यों ने सम्मान के बाद चरण स्पर्श कर सियानों का आशीर्वाद लिया। बुजुर्ग गदगद नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘हनुमत सेवा समिति गांधीनगर’ के युवा सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

Updated on:
17 Aug 2024, 4:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत