अंबिकापुर

सुबह घूमने निकले लोगों ने सड़क किनारे देखी लाश तो ठिठक गए कदम, फिर पता चली ये बात

साइकिल से मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत
2 min read
cg crime
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने कर ग्रामीण की हत्या, पर्ची लिखकर दी चेतावनी

अंबिकापुर. साइकिल से मॉर्निंग वाक करने निकले एक वृद्ध को शनिवार की सुबह शहर के शंकरघाट के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब आस-पास के लोग सुबह घूमने के लिए निकले तो सड़क किनारे लाश पड़ी देख उनके कदम रुक गए।

फिर इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


शहर के पुलिस लाइन निवासी 65 वर्षीय शिव शंकर कुशवाहा प्रतिदिन साइकिल से मॉर्निंग वाक पर घर से सकालो स्थित अपने भंडार तक जाते थे। वे शनिवार की सुबह पांच बजे साइकिल से मॉर्निंग वाक पर निकले थे। इसी बीच रास्ते में शंकरघाट के ऊपर गोल्डन आइस्क्रीम फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद आस-पास के लोग जब घूमने निकले तो देखा कि उनका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मोबाइल से कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने के बाद तत्काल घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

शव को पीएम कराने के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


घर में पसरा मातम
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत से उसके परिजनों, घर व मोहल्ले में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध सड़क किनारे साइकिल से चल रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

Updated on:
27 Aug 2018 11:09 am
Published on:
26 Aug 2018 07:11 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा