अंबिकापुर

हमारा दूल्हा तो बाजार में घूम रहा है, कांग्रेस पहले तय करे अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी

सीएम की विकास यात्रा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने बोला हमला
2 min read
Rajesh Munat
Munat press conference

अंबिकापुर. विकास यात्रा के खिलाफ कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि उनका काम कहना है, वे कहते रहें। कांग्रेस पहले यह तो यह तय करे कि उनका मुख्यमंत्री का प्रत्याशी कौन है? हर गली में उनके सीएम प्रत्याशी घूम रहे हैं। हमारा दूल्हा तो बाजार में घूम रहा है। भाजपा तो डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। इसका सूर्याेदय सरगुजा से होगी।


होटल एबीलॉन-इन में विकास यात्रा के प्रदेश प्रभारी राजेश मूणत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास रथ लेकर अंबिकापुर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रहेंगे। विकास रथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रीमंडल व प्रदेश संगठन के सभी प्रमुख नेतागण सवार रहेंगे।

सीएम १२ मई को बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर से विकास रथ लेकर रवाना हुए थे। वे 7 हजार किमी और 55 विधानसभा के लाखों लोगों से मुलाकात करते हुए रविवार को अंबिकापुर में पहुंचेंगे। शहर के लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है।

भाजयुमो के 30 हजार कार्यकर्ता बाइक रैली लेकर पहुंचेंगे, जो शहर के चारों ओर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष में व्यक्तिमूलक विकास पूरे प्रदेश में किया गया है। इसकी वजह से सभी विधानसभा में लोगों ने मुख्यमंत्री का जिस तरह से स्वागत किया है उससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास अभी भी बरकरार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बना रही है, इसका हमे पूरा विश्वास है। विकास यात्रा के दौरान सीएम करोड़ों रुपए के कामों का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है विरोध करना और कहना। पे्रसवार्ता में मूणत के साथ विकास यात्रा के सह प्रभारी रामप्रताप सिंह, संभागीय प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, सुभाष राव, अनिल सिंह मेजर व भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी उपस्थित थे।


फिर बनेगी भाजपा की सरकार
मूणत ने नागरिकों को हो रही परेशानी पर कहा कि रथ की ऊंचाई 22 फीट है। इसकी वजह से विद्युत तार शिफ्ंिटग का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का रात्रि विश्राम भी यहीं है। इस दौरान वे स्टेट कोर ग्रुप का बैठक लेंगे।

अभी भाजपा कार्यालय व होटल दोनों का चयन किया गया है। लेकिन इसका अंतिम निर्णय एसपीजी व एनएसजी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से तय किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और एक बार फिर से सरगुजा से ही सूर्योदय होगा।

Published on:
09 Jun 2018 07:40 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या