25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नयी नवेली दुल्हन को घर में छोड़ दूसरी लड़की के साथ गया था घूमने, शाम को इस हाल में मिले दोनों

छत्तीसगढ़ के शिमला से घूमकर देर शाम स्कूटी से घर लौट रहे थे युवक-युवती, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Jun 2018, 5:27 PM IST

Girl student injured

College girl

बिश्रामपुर. महीनेभर पहले ही एक युवक की शादी हुई थी। पत्नी को घर में छोड़ वह शुक्रवार को कॉलेज की एक छात्रा के साथ मैनपाट में घूमने गया था। दोनों देर शाम छात्रा की स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों सड़क पर पड़े हुए थे तो आस-पास के लोगों द्वारा संजीवनी की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया।


सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित डिपार्टमेंटल कॉलोनी निवासी कॉलरीकर्मी जमुना प्रसाद के पुत्र 25 वर्षीय ज्ञानेश्वर प्रसाद उर्फ बुल्लू का एक माह पूर्व ही सीतापुर में विवाह हुआ था। वह शुक्रवार को बिश्रामपुर कॉलेज में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत पूर्व की परिचित छात्रा रीमा भगत पिता नागेंद्र भगत के साथ स्कूटी से घूमने मैनपाट गया था।

यहां से लौटते समय शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम कंठी के पास एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानेश्वर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची संजीवनी द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया।

यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया, यहां उसका उपचार जारी है। छात्रा रीमा भगत कोरिया जिले के ग्राम छोटियानी की निवासी है और बिश्रामपुर में आरटीआई कॉलोनी में रहने वाली नानी मनबासो बाई के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

हादसे में युवक की मौत से उसकी पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीएम पश्चात शनिवार को युवक का शव उसके परिजन को सौंप दिया।


बोला था काम से जा रहा हूं अंबिकापुर
पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजन ने बताया कि वह घर में यह बोलकर निकला था कि गाड़ी बनवाने अंबिकापुर जा रहा है। उन्हें क्या पता था कि वह मैनपाट घूमने निकल गया है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग