
ग्वालियर। नौकरी का लालच देकर देह कारोबारी ने छात्रा को जाल में फंसा कर उसे जिस्म के धंधे में धकेलने की कोशिश की। छात्रा को छतरपुर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान एक वहशी ने उसके साथ पिस्टल की नोंक पर दुष्कर्म किया। दो दिन तक छात्रा जिस्म फरोशों के शिकंजे में रही लेकिन वह १३ अप्रैल को मौका ताड़कर भाग गई। घर पहुंचकर उसने परिजनों और पुलिस को घटना बताई। ग्वालियर महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता ने बताया गोल पहाडिय़ा निवासी बीएससी की छात्रा २० मां के साथ रहती है। उसकी मां घरों में साफ सफाई का काम कर बेटी को पढ़ा भी रही है। मां-बेटी अक्सर लेडीज पार्क,जनकगंज में टहलने जाती हैं।
यहां उनकी मुलाकात शिवानी नामक युवती से हुई। दोस्ती होने पर शिवानी ने छात्रा से कहा छतरपुर में उसकी परिचित संतोषी तिवारी है। उसके जरिए कंम्प्यूटर जॉब दिला सकती है। शिवानी ने संतोषी से फोन पर बात भी कराई तो संतोषी ने कहा छतरपुर आ जाओ काम मिल जाएगा। नौकरी के लालच में ११ मार्च की शाम करीब ५ बजे छात्रा छतरपुर पहुंची और संतोषी को कॉल किया। तो संतोषी ने गुर्गे रक्कू को भेज कर उसे घर बुलाया।
रात को खाना खिलाने के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर सोने भेज दिया।रात करीब ११:३० बजे उसके कमरे में मुश्ताक नाम के युवक को भेजा। उसने छात्रा के साथ छेडखानी की। छात्रा ने विरोध किया तो संतोषी भी आ गई। मुश्ताक को रोकने की बजाए छात्रा से चुप रहने के लिए कहा। छात्रा ने शोर मचाया तो मुश्ताक ने कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर रेप किया। दूसरे दिन रक्कू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कमरे के बाहर पहरा
छात्रा ने पुलिस को बताया संतोषी ने उसे दो दिन बंधक बनाकर रखा। दिन भर उसे खाना पानी भी नहीं दिया। उसके पड़ोसी कमरे में भी कई युवतियां थीं। उसके कमरे पर पहरा रहता था। 13 अप्रैल की सुबह दरवाजे पर पहरेदार नहीं था। कमरे में एक युवती मोबाइल पर बातों में मशगूल थी तो नजर बचाकर वहां से भागी और झांसी की बस में चढ़ गई।
यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया पर जरूर करे ये काम,पूरे साल जमकर बरसेगा धन
सैक्स रैकेट उतारना चाहती थी
नौकरी के लालच में फंसी युवती ने पुलिस को बताया संतोषी उसे सैक्स रैकेट में उतारना चाहती थी। उसके घर में कई युवतियां बंधक हैं। संतोषी विश्वनाथ कॉलोनी में जिस्म का धंधा करती है इसकी जानकारी पुलिस को भी है। २०१३ में उसके दविश देकर बडा रैकेट पकड़ा भी गया था।
"छात्रा के साथ वारदात करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। केस डायरी छतरपुर को भेजी जाएगी। जांच में और जो तथ्य आएगें उसके आधार पर वहां पुलिस कार्रवाई करेगी "
डा. आशीष, एसपी ग्वालियर
Published on:
17 Apr 2018 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
