अंबिकापुर

Bathing on Ambikapur Road Video: एनएच पर गड्ढों में भरे पानी में किया स्नान, जनप्रतिनिधियों शर्म करों के लगाए नारे

Bathing on Ambikapur Road: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर शहर में बेहिसाब गड्ढों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- सिर्फ मिलता है आश्वासन
2 min read
Bathing on the Ambikapur road
Bathing on Ambikapur Road, सडक़ के गड्ढों में बैठकर नहाते सामाजिक कार्यकर्ता (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। बारिश के सीजन में अंबिकापुर से निकलने वाली एनएच समेत अन्य सडक़ों की हालत खस्ता है। सबसे ज्यादा बद्तर स्थिति अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर भारतमाता चौक से दरिमा मोड़ तक बनी हुई है। इन सडक़ों को लेकर शहरवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए सांसद से लेकर विधायक तक को वीडियो भेजकर इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। हालांकि सांसद-विधायक लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि बरसात बाद सडक़ चकाचक हो जाएगी। इसी बीच शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मार्ग पर गड्ढों में भरे पानी में रविवार को नहाकर विरोध प्रदर्शन (Protest to bath on Road) किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों शर्म करो के नारे भी लगाए।

Bathing on Ambikapur Road, गंदे पानी में नहाकर जताया विरोध (Photo- Patrika)

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर से निकले अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग (Ambikapur-Raigarh NH) की स्थिति इतनी जर्जर है कि इस पर चलना दूभर हो गया है। भारी वाहनों के चलने से मार्ग पर सडक़ कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने से लोग काफी परेशान हैं। लेकिन इस सडक़ का कायाकल्प करने की ओर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद से लेकर विधायक तक को सोशल मीडिया के माध्यम से लोग सडक़ की दयनीय हालत का वीडियो-फोटो भेज रहे हैं। उनके द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि सडक़ का टेंडर (Road tender) हो चुका है, बारिश खत्म होते ही सडक़ें बना दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी जनप्रतिनिधियों ने यही कहा था, हालांकि सडक़ों की मरम्मत कराई गईं, लेकिन एक साल के भीतर सडक़ की हालत फिर खस्ताहाल हो गई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर चलने वाले लोगों के भीतर जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है।

Bathing in dirty water: गंदे पानी में नहाकर जताया विरोध

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर बने गड्ढों में भरे गंदे पानी में नहाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों शर्म करो, जनप्रतिनिधियों होश में आओ के नारे (Slogan against MP-MLA) भी लगाए। बता दें कि सांसद-विधायक की ओर से यह बयान सामने आ चुका है कि शहर के खरसिया मार्ग, गांधी चौक से रेलवे स्टेशन, लरंग साय चौक से रनपुरकला तक की सडक़ों का टेंडर हो चुका है। बरसात खत्म होते ही इन सडक़ों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

Updated on:
16 Aug 2026 06:49 pm
Published on:
16 Aug 2026 06:49 pm
Also Read
View All