अंबिकापुर

Petrol bomb attack: Video: कार सवार 2 युवकों ने व्यवसायी के घर के ऊपर फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद हुई घटना

Petrol bomb attack: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर से लगे चठिरमा मुख्य मार्ग पर स्थित घर के बाहर पहुंचे युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 6:10 PM IST
Petrol bomb attack
Car rider man caught in CCTV

अंबिकापुर। बनारस मार्ग शहर से लगे ग्राम चठिरमा में छड़-सीमेंट के व्यवसायी के घर पर अलसुबह कार सवार 2 युवक पेट्रोल बम (Petrol bomb attack) फेंक कर फरार हो गए। आवाज सुनकर व्यवसायी का परिवार बाहर निकला तो सोफे में आग लगी हुई थी। आग बुझाने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो कार सवार 2 युवक वहां से भागते नजर आए। इसकी सूचना व्यवसायी ने गांधीनगर थाने में दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

शहर से लगे ग्राम चठिरमा निवासी संजीत कुमार व्यापारी की बनारस मुख्य मार्ग पर घर से अटैच सीमेंट-छड़ की दुकान है। बुधवार की रात व्यवसायी दुकान बंद कर परिजनों के साथ सो रहा था। गुरुवार की अलसुबह 4 बजे कार सवार 2 युवकों ने उसके घर पर पेट्रोल बम (Petrol bomb attack) फेंका और फरार हो गए।

Businessman show attack area

बम (Petrol bomb attack) फटने की आवाज सुनकर व्यवसायी व उसके परिजनों की नींद खुली तो वे बाहर निकले। इस दौरान बरामदे में रखा सोफा जल रहा था। फिर तत्काल उन्होंने आग बुझाई।

सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद

व्यवसायी ने सुरक्षा की दृष्टि से घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। उसने जब सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि एक कार दुकान के बाहर आकर रुकी। उसमें से 2 युवक बाहर निकले और पेट्रोल बम (Petrol bomb attack) जलाकर घर की ओर फेंक दिया। इसके बाद कार में बैठकर वे फरार हो गए।

Petrol bomb attack: पुलिस कर रही है जांच

घटना (Petrol bomb attack) से व्यवसायी संजीत व्यापारी व उसका परिवार दहशत में है। युवकों ने किस वजह से घर पर पेट्रोल बम फेंका, इसका पता नहीं चल सका है।

Businessman house and shop

व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

Updated on:
26 Dec 2024, 6:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद