अंबिकापुर

PhonePe: बाजार गए शहरवासी की चोरी हो गई मोबाइल, फिर चोर ने फोन पे से निकाल लिए 1 लाख रुपए

PhonePe: पीडि़त ने पहले साइबर थाने में मोबाइल चोरी की दर्ज कराई थी शिकायत, खाते से रुपए निकलने के बाद थाने में की रिपोर्ट
less than 1 minute read
PhonePe: बाजार गए शहरवासी की चोरी हो गई मोबाइल, फिर चोर ने फोन पे से निकाल लिए 1 लाख रुपए
Demo pic

अंबिकापुर। चोरी हुए मोबाइल से फोन पे (PhonePe) से 99 हजार 878 रुपए रुपए आहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल शहर का एक व्यक्ति गुदरी बाजार गया था। यहां किसी ने उसकी मोबाइल चोरी कर ली थी।

शहर के जोड़ा पीपल केदारपुर निवासी प्रितपाल सिंह 13 अप्रैल को सुबह करीब 8.30 बजे गुदरी बाजार गया था। यहां किसी ने उनकी मोबाइल चोरी कर ली थी। मोबाइल में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक का फोटो था, वहीं मोबाइल नंबर क्रमांक 2 से स्टेट बैंक आफ इंडिया कलेक्टोरेट ब्रांच का खाता लिंक था, जिससे वह फोन पे (PhonePe) चलाता था।

प्रितपाल ने मोबाइल चोरी (PhonePe) होने की शिकायत साइबर थाने में भी की थी। इसी बीच मोबाइल के यूपीआई आईडी का उपयोग कर उसके खाते से कुल 8 बार में 99 हजार 878 रुपए निकाल लिए गए हैं।

PhonePe: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

खाते से रुपए आहरण (PhonePe) किए जाने की जानकारी मिलते ही प्रितपाल सिंह ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

Updated on:
16 Apr 2025 04:15 pm
Published on:
16 Apr 2025 04:14 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?