28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, रेफर

Road accident: पिता-पुत्र के साथ ही बाइक पर सवार था मृतक, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार, मृतक की नहीं हो सकी है पहचान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Apr 2025, 9:23 PM IST

Road accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, रेफर

Injured admitted in hospital

राजपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत राजपुर-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम सेवारी में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई। वहीं पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की स्थिति गंभीर देख उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलखडीहा निवासी अधू पिता सरघू 50 वर्ष, उसका बेटा गुड्डू 35 वर्ष व एक अन्य व्यक्ति मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर राजपुर से शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्राम सेवारी के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई, वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद दुर्घटनाकारी ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:Weather updates: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई मुसलाधार बारिश, गिरे ओले

Road accident: मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

राजपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर (Road accident) कर दिया। वहीं मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसका शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।