
Rain in Bilaspur
बलरामपुर। पिछले एक सप्ताह से जिले भर में मौसम (Weather updates) बिगड़ा हुआ है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चालू है। कभी तेज गर्मी तो कभी तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर हो रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में सुबह से तेज धूप निकली थी और चिलचिलाती गर्मी महसूस हो रही थी। लेकिन जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती गई और दोपहर 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
दोपहर 12 से 2 बजे तक तेज बारिश (Weather updates) हुई। इसमें बीच-बीच में छोटे-छोटे ओले भी गिरे। इसके बाद बारिश का दौर कुछ थमा, लेकिन रिमझिम बारिश देर शाम तक होती रही।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से जिले मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और प्रतिदिन शाम को गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। लेकिन बुधवार को दोपहर में मौसम बिगड़ा (Weather updates) और पिछले एक सप्ताह की तुलना में सबसे ज्यादा बारिश हुई।
बेमौसम बारिश (Weather updates) से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी को फसलों को हो रहा है। वहीं गेहूं की फसल भी पक गई हैं, कुछ लोग कटाई भी चालू कर दिए हैं जिससे गेहूं की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है।
एक सप्ताह से हो रहे बारिश से वातावरण में ठंडी खुल गई है और तापमान 30 डिग्री के आसपास स्थिर हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
इसके बाद मौसम साफ होगा और तेजी से तापमान (Weather updates) में वृद्धि होगी। 18 अप्रैल से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने लगेगा और महीने के अंतिम सप्ताह में लू जैसे हालात निर्मित हो सकते हैं।
Updated on:
15 Apr 2025, 7:47 PM IST
Published on:
15 Apr 2025, 7:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.