अंबिकापुर

Weather updates: 2 दिन से दोपहर बाद बदल रहा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश में उड़े घरों के छप्पर व शेड

Weather updates: दिनभर निकल रही है तेज धूप, शाम होते ही आसमान में छा रहे बादल, तेज हवाओं के साथ हो रही है बारिश, अंबिकापुर में 1.4 मिमी बारिश की गई दर्ज
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 8:43 PM IST
Weather updates: 2 दिन से दोपहर बाद बदल रहा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश में उड़े घरों के छप्पर व शेड
Broken shade

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से दोपहर के बाद अचानक मौसम (Weather updates) बदल रहा है। तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। तेज आंधी-तूफान के कारण कई घरों के छप्पर व शेड उड़ गए हैं। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव व पश्चिमी भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज (Weather updates) बदला हुआ है। भीषण गर्मी व नमी के कारण पिछले 2 दिनों से दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

Broken shade

पूरे दिन तेज धूप के बाद दोपहर के बाद आसमान में बादल (Weather updates) छा रहे हैं और तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को भी यह स्थिति बनी रही। तेज आंधी-तूफान के कारण कई घरों के छप्पर व शेड उड़ गए हैं। वहीं पेड़ गिरने व विद्युत तार टूटने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम की मार ज्यादा देखी गई।

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम में हो रहे बदलाव (Weather updates) से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही आम, लीची लदे हुए हैं। ऐसे में अगर ओलावृष्टि होती है तो फसलों और फलों को नुकसान की आशंका है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण महुआ को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि महुआ का सीजन समाप्त होने की ओर है।

Weather updates: ओलावृष्टि की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि आने वाले 1-2 दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना (Weather updates) बनी हुई है।

Broken shade

वहीं बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बारिश होने व पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं के कारण उमस जैसी स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Updated on:
10 Apr 2025, 8:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन