
CG News: ब्लू डॉट कूरियर के नाम पर साइबर ठगी, नगर निगम सभापति का मोबाइल चार घंटे तक रहा हैक(photo-patrika)
अंबिकापुर. साइबर ठगों द्वारा ठगी के नए-नए तरीके अजमाए जा रहे हैं। कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर पालकों के पास फोन (Fraud call) आ रहे हैं। सूरजपुर सहित अन्य जिलों में इस तरह के फर्जी कॉल पालकों के पास आ चुके हैं। इस मामले को सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने गंभीरता से लेते हुए जिले के लोगों को ऐसे कॉल पर विश्वास न करने और झांसे में न आने की अपील की है।
सरगुजा एसपी ने बताया है कि वर्तमान में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद सायबर ठग नए प्रकार की ठगी की घटना कारित कर रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व अन्य जिले में बोर्ड की परीक्षा दे चुके बच्चों के पालकों को अंजान नम्बरों (Fraud call) से फोन कॉल आए।
फोन कॉल में साइबर ठगों द्वारा बच्चों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास करवाने की जिम्मेदारी लेकर पालकों से एक निश्चित रकम की मांग (Fraud call) की गई है। सायबर ठग विद्यार्थियों के पालकों को फोन कर 5 से 10 हजार की डिमांड कर रहे हैं। गिरोह परीक्षा परिणाम से जुड़ी फर्जी कॉल्स के जरिए छात्रों और उनके अभिभावकों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।
ये फर्जी कॉलर खुद को शिक्षा मंडल का अधिकारी या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा होना बताकर कहते हैं कि वे नंबर बढ़वा सकते हैं या फेल हुए छात्र को पास करवा सकते हैं। सरगुजा एसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि ऐसे कॉल अपने पर झांसे में न आएं और इसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दें।
Updated on:
10 Apr 2025, 8:21 PM IST
Published on:
10 Apr 2025, 8:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.