3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG fraud: वायर और जूट-सुतली बिक्री करने के नाम पर व्यवसायी से 50 हजार की ठगी, ऐसे पता चला कि वह ठगा गया

CG fraud: गूगल पर दिए गए इंडिया मार्ट कंपनी के मोबाइल नंबर पर किया था संपर्क, कॉल बैक कर ठगी करने वाले व्यक्ति से 5 लाख रुपए में तय हुआ था सौंदा, बतौर एडवांस दिए थे 50 हजार रुपए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Jan 2025, 5:03 PM IST

CG fraud

Kotwali Ambikapur

अंबिकापुर. जूट-सुतली और वायर बिक्री करने के नाम पर शहर के एक व्यवसायी से ५० हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला (CG fraud) सामने आया है। रुपए लेने के बाद शख्स ने व्यवसायी का फोन उठाना ही बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज निवासी आकाश केशरी पिता अरूण केशरी 35 वर्ष वर्तमान में अंबिकापुर के खरसिया रोड में रहकर हार्डवेयर दुकान का संचालन करता है। 28 अक्टूबर 2024 को उसने गूगल से इंडिया मार्ट कंपनी (CG fraud) में माल की जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था।

इसके बाद राधे एक्सपोर्ट के नाम से किसी ने कॉल बैक कर आकाश केशरी से बात की। बात करने वाले शख्स ने खुद को जूट- सुतली व वायर का सप्लायर बताया। फिर आकाश ने उससे जूट सुतली, वायर लेने का कुल 5 लाख रुपए में सौदा तय किया। बतौर एडवांस (CG fraud) आकाश ने ऑनलाइन 50 हजार रुपए राधे एक्सपोर्ट प्रो. अंकित कुमार सतासिया के खाते में डाल दिए।

यह भी पढ़ें: Congress protest: कांग्रेसियों ने दिया धरना, बोले- पंचायत चुनाव में आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना वापस ले सरकार

CG fraud: रुपए लेने के बाद करने लगा टालमटोल

रुपए देने के बाद जूट-सुतली व वायर के लिए आकाश केशरी द्वारा राधे एक्सपोर्ट से बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। कुछ दिनों बाद उसने आकाश को फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया।

ठगी का शिकार होने पर आकाश ने मामले (CG fraud) की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।