3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Tirth darshan yojana: Video: सरगुजा संभाग के 780 तीर्थ यात्री उज्जैन, महाकालेश्वर के लिए हुए रवाना, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

CM Tirth darshan yojana: Video: सरगुजा संभाग के 780 तीर्थ यात्री उज्जैन, महाकालेश्वर के लिए हुए रवाना, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Apr 2025, 4:34 PM IST

CM Tirth darshan yojana: Video: सरगुजा संभाग के 780 तीर्थ यात्री उज्जैन, महाकालेश्वर के लिए हुए रवाना, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Minister flagged off the train

अंबिकापुर। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ (CM Tirth darshan yojana) के तहत गुरुवार को सरगुजा संभाग के लगभग 800 दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ हेतु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इसमें अम्बिकापुर जिले के 206 दर्शनार्थी शामिल हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (CM Tirth darshan yojana) के तहत सरगुजा सम्भाग के दर्शनार्थियों को लेकर ट्रेन रवाना हो रही है। दर्शनार्थी उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन करेंगे। हम सभी की इच्छा होती है कि तीर्थ यात्रा पर जाएं, लेकिन कुछ कारणों से नहीं जा पाते।

ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (CM Tirth darshan yojana) की शुरुआत की गई थी। अब यह योजना हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुन: शुरू की गई है। योजना का लाभ अब वृद्धजनों के साथ ही दिव्यांग एवं विधवा परित्यक्ता महिलाओं को भी प्राप्त होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से ट्रेन के अंदर मुलाकात कर यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, अनिल सिंह मेजर, करता राम गुप्ता, अम्बिकेश केसरी, फुलेश्वरी सिंह पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर सुनील नायक उप संचालक समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Collector in bank: बैंक से रुपए निकालने के बाद बुजुर्ग महिला वहां खड़े कलेक्टर से बोली- ले ना गिन दे

तीर्थयात्रियों के साथ मंत्री पहुंची सूरजपुर

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से जि़ला सरगुजा एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के श्रद्धालु रवाना हुए। मंत्री राजवाड़े स्वयं दर्शनार्थियों (CM Tirth darshan yojana) के साथ ट्रेन में बैठकर सूरजपुर जिले हेतु रवाना हुई। उन्होंने सूरजपुर रेलवे स्टेशन से सूरजपुर जिले के दर्शनार्थियों तथा आगे बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन से कोरिया एवं एमसीबी जिले के दर्शनार्थियों को रवाना किया।

CM Tirth darshan yojana: दर्शनार्थियों में हर्ष का माहौल

तीर्थ यात्रा में शामिल होने के लिए दर्शनार्थियों (CM Tirth darshan yojana) में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उदयपुर से आए आलम साय यादव ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हम बहुत उत्साहित हैं।

हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा कर पाना सम्भव नहीं था, आज हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमें यह अवसर दिया है। अब मुझे तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिल रहा है, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

सीएम को कहा श्रवण कुमार

अम्बिकापुर के 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जैसे श्रवण कुमार अपने माता-पिता को तीर्थ दर्शन करवाते थे। वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री (CM Tirth darshan yojana) भी हम बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का सौभाग्य प्रदान कर रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देता हूं।

वहीं उदयपुर की अनिता ने कहा मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे उज्जैन महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन करने मिलेगा। उन्होंने इस अवसर के लिए शासन को धन्यवाद किया और खुशी जताई।