अंबिकापुर

वेस्ट बंगाल का ट्रक अंबिकापुर में पकड़ा गया, पुलिस ने तिरपाल हटाया तो देखकर फटी रह गईं आंखें

3 दिन पहले भी पुलिस ने पकड़ा था ट्रक, अवैध रूप से किए जा रहे धंधे की अब लगातार खुल रही पोल
2 min read
Truck seized
Truck seized

अंबिकापुर. खाद्य विभाग के कामकाज पर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैंं। जिले में लगातार बढ़ती पीडीएस चावल की तस्करी से खाद्य विभाग सवालों के घेरे में है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या खाद्य विभाग की शह पर राइस मिलर सरकारी चावल की हेराफेरी कर काली कमाई कर रहे हैं? दरअसल विभाग के जिम्मेदार अधिकारी राइस मिल में छापामार कार्रवाई नहीं करते है।

इसका फायदा राइस मिलर उठा रहे हंै। यही कारण है कि गरीबों को 2 रुपए किलो में मिलने वाला सरकारी चावल काली कमाई का एक जरिया बन गया है।

3 दिन पूर्व ही बंसल ट्रेडर्स से चावल लोड कर रायपुर जा रहे ट्रक को लखनपुर पुलिस ने पकड़ा था। इस दौरान 198 बोरी पीडीएस का चावल मिला था। इसके बाद सोमवार को गांधीनगर पुलिस ने फिर बंसल ट्रेडर्स से लोड कर निकले ट्रक को पकड़कर 18 टन चावल जब्त किया है।


गांधीनगर पुलिस को सोमवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि मनेंद्रगढ़ रोड होते हुए वेस्ट बंगाल का एक ट्रक सूरजपुर की ओर जा रहा है। ट्रक में अवैध तरीके से पीडीएस चावल का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चावल से भरे ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23 डी-9577 को पीजी कॉलेज के पास पकड़ लिया।

पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम संदीप महतो बताया। गांधीनगर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खरसिया चौक स्थित बंसल ट्रेडर्स से चावल लोड कर सूरजपुर ले जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस को चावल से भरा 350 बोरा मिला।

वहीं जब बिल्टी की जांच की गई तो बिल्टी में कुल 18 टन चावल ट्रक में लोड बताया गया। इसकी कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने धारा 102 के तहत ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सहित चावल को जब्त कर लिया है।


खाद्य विभाग करेगा जांच
मामले की जांच कर रहे एसएसआई अलंगो दास ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं ट्रक चालक के अलावा बंसल ट्रेडर्स से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर इतनी अधिक मात्रा में चावल लाया कहां से जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिल्टी पर लिखे बंसल ट्रेडर्स के पृष्ठभूमि की भी जांच की जायेगी।

हालांकि ट्रक से इस बार पुलिस ने सरकारी बोरी जब्त नहीं किया गया है। इस वजह से पुलिस अब जिला खाद्य विभाग द्वारा जब्त चावल की जांच कराई जाएगी, यदि मामले में किसी भी प्रकार का हेराफेरी पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत गांधीनगर पुलिस कार्रवाई करेगी।


फिर पकड़ाया बंसल ट्रेडर्स से लोड होकर निकला ट्रक
गांधीनगर पुलिस जिस बंसल ट्रेडर्स की पृष्ठभूमि का हवाला देकर जिला खाद्य विभाग से चावल के जांच कराने बात कर रही है। उसी बंसल ट्रेडर्स से शुक्रवार को एक ट्रक भरकर अवैध तरीके से पीडीएस चावल रायपुर ले जाया जा रहा था। लखनपुर पुलिस ने 195 बोरी चावल से भरे ट्रक को पकड़ा था।

वहीं पुलिस ने प मात्र ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। पुलिस ने बिल्टी पर लिखे बंसल ट्रेडर्स खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उसे छोड़ दिया। वहीं सोमवार को जब गांधीनगर पुलिस ने बंसल ट्रेडर्स से चावल लोड होकर निकले ट्रक को एक बार फिर पकड़ा है तो पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published on:
20 Aug 2018 09:49 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या