
Arrested
बिश्रामपुर. सूरजपुर जिले की बिश्रामपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एसईसीएल के आवास में दबिश दी। इस दौरान ७ युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी को धरदबोचा।
पकड़े गए जुआरियों में 2 आरक्षक भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं आरक्षकों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
रविवार की रात लगभग 8 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिश्रामपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 2बी क्वार्टर नंबर-21 में दबिश दी। यहां जुए की महफिल सजी थी, जिसमें 2 आरक्षक भी दांव लगा रहे थे।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवापारा सूरजुपर निवासी मोहम्मद जफर, बिश्रामपुर निवासी करमजीत सिंह करमू पिता अमरनाथ सिंह, माइनस कॉलोनी निवासी सिमो हुसैन पिता साफर हुसैन, कलुवा निवासी रामेंद्र कुमार, बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक हरिशंकर सिंह व आजाक थाने में पदस्थ कैलाश तिर्की को धरदबोचा।
पुलिस की टीम ने जुआरियों से कुल 88 हजार 300 रुपए जब्त किए गए। सभी के खिलाफ १३ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वही पकड़े गए आरक्षकों के खिलाफ अब एसपी द्वारा अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बिश्रामपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई की नगर में सराहना हो रही है। कार्रवाई में बिश्रामपुर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी कपिलदेव पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एसईसीएल के आवासों का दुरूपयोग
जुआ खेलने व खिलाने के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। वहीं नगर के एसईसीएल के आवासों का दुरूपयोग किया जा रहा है।
पुलिस कर्मचारियों द्वारा एसईसीएल के बंद आवासों का ताला तोड़कर कब्जा किया जा रहा है। कई आपराधिक व असामाजिक गतिविधियां इन आवासों से संचालित हो रही हैं।
Published on:
20 Aug 2018 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
