25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Koria / Breaking : करीबी दोस्त की मौत के बाद विधवा पत्नी को ये कहकर सवा साल से कर रहा था दुष्कर्म

Breaking : करीबी दोस्त की मौत के बाद विधवा पत्नी को ये कहकर सवा साल से कर रहा था दुष्कर्म

नगर निगम चिरमिरी में जल शाखा में खलासी के पद पर कार्यरत प्लेसमेंट कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Aug 2018, 5:31 PM IST

rape victim

Rape victim in police station

बैकुंठपुर/चिरमिरी. अपने करीबी दोस्त की मौत के बाद एक युवक उसकी विधवा पत्नी पर बुरी नीयत रखने लगा था। घर में उसका आना-जाना भी था। इसी का फायदा उठाकर उसने दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा दिया और उसका दैहिक शोषण करने लगा। वह जब भी शादी की बात करती तो कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था।

सवा साल तक वह उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात से इनकार करने पर पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट पोड़ी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नगर निगम चिरमिरी के प्लेसमेंट कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पोंड़ी थाना के सहायक उप निरीक्षक केके राजवाड़े ने बताया कि शहर की एक विधवा महिला ने शुक्रवार को थाना पोड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोपी नगर निगम चिरमिरी के जल शाखा में खलासी के पद पर कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी आरोपी राजेश कुमार सिंह पिता हरिशंकर सिंह डोमनहिल वार्ड क्रमांक-35 सुभाष कालोनी का निवासी ने शादी का झांसा देकर करीब सवा साल तक दैहिक शोषण करने का जिक्र किया था।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके स्वर्गीय पति का मित्र है और उनके घर आता-जाता था। उनके पति के निधन के बाद परिवार टूट गया था। इस दौरान आरोपी का आना-जाना लगा रहता था। मेरे घर अपनी मर्जी से कुछ भी बहाना बनाकर आ जाता था। पति के निधन का फायदा उठाकर शादी का प्रलोभन दिया और मई 2017 से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था।

जब भी शादी की बात करती थी तो कुछ बहाना बताकर बात टाल दिया करता था। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश सिंह के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2) ढ के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


गाली-गलौज व मारपीट करने का भी आरोप
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपनी जरूरत को बता कर मुझसे तीन महीने पहले 50 हजार रुपए भी उधार लिए हैं। रुपए वापस मांगने व उसकी खोजबीन करने पर उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली। आरोपी पिछले 2 महीने से शादी नहीं करने की बात कह रहा है। आरोपी बिना किसी डर और भय मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है।